बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने इंडस्ट्री को से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। इन्हीं में से एक है हम हैं राही प्यार के'। फिल्म को रिलीज हुई 30 साल हो चुके हैं। लेकिन दर्शकों के दिलों में यह फिल्म आज भी धड़कती है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ जूही चावला मुख्य किरदार में नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। जिसमें 'कयामत से कयामत तक', 'लव लव लव', 'दौलत की जंग' और 'इश्क' जैसी फिल्में शामिल हैं। 'हम हैं राही प्यार के' में आमिर और जूही चावला के अलावा एक और एक्ट्रेस नवनीत निशान थीं जिनका अहम रोल था। उनके किरदार को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।