दरसअल, वायआरएफ ने अक्षय कुमार की आगामी फिल्म पृथ्वीराज का नया पोस्टर साझा कर अभिनेता के 30 सालों का जश्न मनाया है। वायआरएफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में अक्षय की हर एक फिल्म का दृश्य दिखाया गया है! इस वीडियो को शेयर करते हुए यश राज फिल्म ने लिखा, 'सिनेमा में अक्षय कुमार के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहा हैं! अनावरण वीडियो अभी देखें! 3 जून को केवल अपने नजदीकी थिएटर में यश राज फिल्म के साथ सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जश्न मनाएं।'
अक्षय कुमार ने दी प्रतिक्रिया
अक्षय कुमार ने कहा, "यह मेरे दिमाग में आया ही नहीं था कि यह गतिविधि सिनेमा में मेरे 30 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए हो रही है। यह दिलचस्प है कि मेरी पहली फिल्म सौगंध को 30 साल बीत चुके हैं! मेरे फिल्मी करियर का पहला शॉट ऊटी में था और यह एक एक्शन शॉट था! इस भाव के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। ये वाकई खास है।"