फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले जानिए मर्दानी के 3 'सीक्रेट'

विज्ञापन
विज्ञापन
यशराज बैनर पारिवारिक फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है। यशराज बैनर की फिल्मों का विषय और प्रस्तुतीकरण हमेशा से ही ऐसा रहा है कि सेंसर बोर्ड इसे यू अथवा यू/ए सर्टिफिकेट देता रहा है। लेकिन मर्दानी के साथ ऐसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


यह पहली बार होगा जब यशराज बैनर की किसी भी फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिल रहा है। इसका साफ मतलब है कि फिल्म को सिर्फ एडल्ट देख सकेंगे। फिल्म के ट्रेलर में गालियों के प्रयोग के अलावा एक सीन में ब्लाउज को फाड़ते हुए भी दिखाया गया है। सेंसर ने इन्हीं बातों को आधार बनाते हुए फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया।
Trending Videos

नकली हैं एक्‍शन सीन?

इस फिल्म की शूटिंग लगभग दो साल में पूरी हुई है। इस दौरान रानी मुखर्जी का वेट काफी बढ़ गया। फिल्म के कुछ एक्‍शन सीन ऐसे हैं जहां बहुत ही चपलता दिखाने की जरूरत थी।

यह सीन उतनी ही फुर्ती से दिखें इसलिए फिल्म के कई दृश्यों में बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया। कुछ एक्‍शन सीन तो फिल्म पूरी होने के बाद ए‌डटिंग टेबल पर बॉडी डबल के साथ जोड़े गए। हालांकि यशराज इन बातों को खारिज करता रहा है।
विज्ञापन

निकाल लिया झांसी से रिश्ता

इस फिल्म के नाम से रानी मुखर्जी के पैतृक घर का गहरा वास्ता है। दरअसल रानी मुखर्जी उप्र की झांसी की रहने वाली हैं। बहुत पहले उनका परिवार मुंबई शिफ्ट कर गया। रानी के बाकी परिवारजन कोलकाता में रहते हैं।

रानी मुखर्जी झांसी कभी नहीं गईं। लेकिन इस फिल्म के प्रमोशन के बहाने रानी झांसी गईं और वहां अपने घर जाने के साथ फिल्म का प्रचार-प्रसार भी किया। रानी यहां लक्ष्मीबाई के महल में भी विजिट करने के लिए गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें