फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ 3 वजहों से चर्चाओं में आए शाहरुख

विज्ञापन
विज्ञापन
फोर्ब्स और टाइम मैगजीन के बाद शाहरुख खान को 'वेल्थ एक्स' की सूची में शामिल किया गया है। विश्व के सबसे अमीर सेलिब्रेटी की लिस्ट में शाहरुख दूसरे नंबर पर हैं। शाहरुख खान पहले भारतीय एक्टर हैं जिनका नाम इस सूची में शामिल हुआ है। रिसर्च के मुताबिक, शाहरुख के पास 3,600 करोड़ रुपये की संपत्ति है, वहीं हॉलीवुड के जेरी सेनफेल्ड इस दौड़ में अव्वल नंबर पर हैं। इनके पास 4,920 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन

खुद लिखेंगे पटकथा

शाहरुख खान सिर्फ अभिनय में अपनी रूचि रखते हैं। वह फिल्म के बाकी क्रिएटिव कामों से हमेशा दूर रहे हैं। लेकिन अब उनमें एक बदलाव होने जा रहा है। शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म फैन के कुछ हिस्सों की स्क्रिप्ट खुद ही लिख रहे हैं। शाहरुख के हाथ पूरी पटकथा नहीं है। वह बस फिल्म के चंद सीन ही लिखेंगे।
विज्ञापन

मोदी का विवाद

इन दिनों शाहरुख खान के चर्चाओं में आने की एक और वजह मोदी के साथ उनका विवाद है। शाहरुख खान के बारे में कहा गया कि उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि वह नहीं चाहते कि मोदी भारत के पीएम बनें। यदि ऐसा होता है तो वह देश छोड़कर चले जाएंगे। अब शाहरुख खान इस बार पर सफाई देते फिर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें