फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 के हमलों से कांप गई थी मायानगरी, बॉलीवुड सितारों ने बयां की उस रात की कहानी

Mon, 26 Nov 2018 04:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
26/11 attack - फोटो : instagram
विज्ञापन
मुंबई में हुए 26/11 अटैक को कोई नहीं भूल सकता । उस रात मुंबई में एक के बाद एक धमाकों से पूरा शहर कांप गया था । एक नहीं कई जगहों पर आतंकियों ने बम धमाके किए। आज उस हमले को 10 साल हो चुके हैं लेकिन जिसने उसे देखा उसने महसूस किया ।
विज्ञापन


हमले के 10 साल होने पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने उस काली रात को याद किया है । साथ ही उस रात शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली दी है । इसमें मधुर भंडारकर, विवेक ओबराय, इम्तियाज अली, दीया मिर्जा, फरहान अख्तर और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं । 







 

विवेक ओबेरॉय उस रात की बात बताते हैं । उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'फिलाडेल्फिया में सैफ अली खान, करीना कपूर, रेनसील के साथ शूटिंग कर रहे थे। जब हमें हमले की खबर मिली तो हम लोग चौंक गए। हमें परिवार की चिंता सताने लगी।'

नील नितिन मुकेश ने लिखा, 'पिछले साल इसी दिन शूटिंग कर रहा था । मुझे बार-बार इसी काली रात की याद आ रही थी।' उनका कहना है कि काश, वो मुबंई के खुशियों वाले दिन को लौटा पाते। जिन लोगों ने अपने परिवार और बच्चों को खोया उनको लौटा देते।




तुषार कपूर बताते हैं कि वो उस दिन केपटाउन में शूटिंग कर रहे थे। तभी इस घटना की जानकारी मिली। जब वो मुंबई लौटे तो मंजर देखकर सहम गए। पहली बार उन्होंने मुंबई को गुमसुम होते देखा था। 





 
विज्ञापन

इम्तियाज अली ने कहा, 'मुझे याद है कि मैं देर रात फिल्म शूटिंग करके घर आया था। मुझे टीवी ऑन करने का मन किया। फिर मैंने जो देखा, उसने मुझे अगले 70 घंटों तक डरा कर रखा। हमें संवेदनशील होना चाहिए।'

फरहान अख्तर बताते हैं,'मैं उस रात ओय एपिसोड की शूटिंग कर लौट रहा था । मैं रितिक रोशन के साथ था । जब हमने टीवी खोला था तब देखा कि बाहर का मंजर बिल्कुल बदल गया है। मुंबई डर में कैद हो गई है। हमारी आंखों के सामने सबकुछ हो रहा था लेकिन हम कुछ ना कर सकें।






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें