फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अब ऐसी फिल्में नहीं बनती’, ‘मैं हूं ना’ के 22 साल पूरे होने पर अमृता राव ने फराह खान को बताया झांसी की रानी

Thu, 30 Apr 2026 06:03 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amrita Rao On 22 Years Of Main Hoon Na: शाहरुख खान की ‘मैं हूं ना’ की रिलीज को आज 22 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर अमृता राव ने एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है। जानिए उन्होंने फिल्म और फराह खान को लेकर क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
मैं हूं ना के 22 साल पूरे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान-सुष्मिता सेन और अमृता राव-जायेद खान स्टारर ‘मैं हूं ना’ को रिलीज हुए आज 22 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म की अभिनेत्री अमृता राव ने एक दिल छू लेने वाला इमोशनल नोट लिखा है। इस नोट में उन्होंने शाहरुख खान से लेकर फिल्म की निर्देशक फराह खान तक का जिक्र किया है। उन्होंने फराह को अपने समय से बहुत आगे बताया है।

'मैं हूं ना' हमेशा 'मैं हूं ना' रहेगी

विज्ञापन

आज ही के दिन साल 2004 में रिलीज हुई ‘मैं हूं ना’ आज अपनी 22वीं सालगिरह मना रही है। इस मौके पर फिल्म में संजना का किरदार निभाने वाली अमृता राव भावुक हो गईं। उन्होंने फिल्म को लेकर एक लंबा पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

अपनी पोस्ट में अमृता ने लिखा, ‘आज 'मैं हूं ना' की सालगिरह है। मेरी फिल्मों की सूची में एक और कल्ट फिल्म जुड़ गई है, जो समय के साथ और भी बड़ी होती जा रही है। फराह खान, मेरी झांसी की रानी निर्देशक, मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि वो अपने समय से बहुत आगे थीं।
विज्ञापन


चाहे वो कॉस्ट्यूम हो, हेयरस्टाइल हो, वन टेक में फिल्माया गया गाना 'चले जैसे हवाएं' हो, या 'मैं हूं ना' के सभी गाने। सच में अब ऐसी फिल्में नहीं बनतीं। कॉमेडी, सीन, किरदार जैसे पर्सी, सतीश शाह फिल्म में थूकने वाले प्रोफेसर, मेजर राम के साथ फ्लर्ट करने वाली टीचर बिंदू।

'मैं हूं ना' हमेशा 'मैं हूं ना' रहेगी। एक ऐसी फिल्म जिसे हम सब बचपन से देखते आ रहे हैं और जो हमारे दिलों में एक खास जगह रखती है।’


विज्ञापन

मैं हूं ना - फोटो : सोशल मीडिया
फराह खान की बतौर निर्देशक पहली फिल्म
2004 में रिलीज हुई ‘मैं हूं ना’ से फराह खान ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में कॉमेडी, रोमांस, इमोशन और एक्शन सबकुछ देखने को मिलता है। फिल्म में शाहरुख खान ने प्रमुख भूमिका निभाई है। इसके अलावा फिल्म में सुष्मिता सेन, अमृता राव, जायद खान, बिंदू, दिवंगत सतीश शाह, बोमन ईरानी और नसीरुद्दीन शाह भी अहम किरदारों में हैं। सुनील शेट्टी इस फिल्म में विलेन के रोल में नजर आए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें