फरहान अख्तर और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
फरहान ने नहीं मानी रणवीर सिंह की बात
‘डॉन’ की पहले की फिल्मों में शाहरुख खान या अमिताभ बच्चन ने गाली-गलौज का इस्तेमाल नहीं किया था। जबकि ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल थीं। फरहान ‘डॉन 3’ में भी इसी फॉर्मेट को बरकरार रखना चाहते थे। फरहान अपने फैसले पर अडिग रहे और उन्होंने दबाव में आकर कोई बदलाव नहीं किया। रिपोर्ट के अनुसार, फरहान वही फिल्म बनाना चाहते थे, जो उन्होंने शुरू में सोची थी। मतभेद के बाद रणवीर सिंह ने प्रोजेक्ट से बाहर निकलने का फैसला किया। यह स्क्रिप्ट से जुड़ी समस्याओं और निर्माण में देरी की खबरों के बीच हुआ।
2011 में आई थी ‘डॉन 2’, शाहरुख ने निभाई प्रमुख भूमिका
अमिताभ बच्चन की 1978 में आई कल्ट-क्लासिक फिल्म ‘डॉन’ का 2006 में फरहान अख्तर ने रीमेक बनाया। इसमें शाहरुख खान प्रमुख भूमिका में ‘डॉन’ के किरदार में नजर आए। इसके पांच साल बाद 2011 में फरहान ‘डॉन’ का सीक्वल ‘डॉन 2’ लेकर आए, इसमें एक बार फिर शाहरुख खान ही प्रमुख भूमिका में नजर आए।
दोनों फिल्मों में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। दोनों फिल्मों का निर्देशन भी फरहान अख्तर ने ही किया है। फिलहाल, विवादों के बीच भी दर्शक ‘डॉन 3’ का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना ये है कि अगर ये फिल्म आगे बढ़ती है तो ‘डॉन’ के किरदार में कौन अभिनेता नजर आएगा?