फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ek Tha Tiger: कबीर खान ने मनाया 'एक था टाइगर' के 13 साल पूरे होने का जश्न, लिखा- ‘सलमान के साथ पहली बार…’

Fri, 15 Aug 2025 03:30 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kabir Khan Salman Khan Katrina Kaif Film: कबीर खान ने 'एक था टाइगर' के 13 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर फिल्म की कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही सलमान खान और आदित्य चोपड़ा के बारे में दिलचस्प नोट लिखा।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान-कैटरीना कैफ और कबीर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kabirkhankk
फिल्म निर्माता कबीर खान ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'एक था टाइगर' के 13 साल पूरे होने पर खुशी जताई। यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी और इसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। यह दो जासूसों की कहानी है, जो अपने देशों के लिए काम करते हुए प्यार और कर्तव्य के बीच फंस जाते हैं। कबीर खान ने इसे वाईआरएफ स्पाईवर्स की पहली फिल्म बताया, जिसने बाद में कई बड़ी फिल्मों की नींव रखी।
 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'एक था टाइगर' - फोटो : इंस्टाग्राम@kabirkhankk
कबीर का पोस्ट
कबीर खान ने आज इंस्टाग्राम पर फिल्म 'एक था टाइगर' की कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'तेरह साल पहले, एक था टाइगर ने सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ मिलकर भारतीय सिनेमा में धूम मचाई थी। यह फिल्म न सिर्फ एक सुपरहिट रोमांस-थ्रिलर थी, बल्कि इसने YRF स्पाईवर्स की शुरुआत की, जो आज एक विशाल सिनेमाई दुनिया बन चुकी है। यह कहानी दो जासूसों के प्यार और कर्तव्य के बीच की जद्दोजहद से शुरू हुई, जिसमें शानदार एक्शन, वैश्विक साजिश और गहरी भावनाएं शामिल थीं।'
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'एक था टाइगर' - फोटो : इंस्टाग्राम@kabirkhankk
कबीर ने आदित्य चोपड़ा का जताया आभार
कबीर ने आगे निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा का आभार जताते हुए लिखा, 'मैं आदित्य चोपड़ा का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इस बड़े मंच पर काम करने का मौका दिया। वे चाहते थे कि एक था टाइगर हिंदी सिनेमा के लिए एक नया मानदंड स्थापित करे, जो कहानी, शैली और भावनाओं को वैश्विक स्तर पर पेश कर सके। मुझे खुशी है कि मैं इसे साकार कर पाया।'
 

4 of 5
फिल्म 'एक था टाइगर' - फोटो : इंस्टाग्राम@kabirkhankk
कबीर ने बताई फिल्म की खासियत
कबीर ने आगे 'एक था टाइगर' के बारे में लिखा, 'इस फिल्म की खासियत यह थी कि बिना ज्यादा VFX के हमने जबरदस्त एक्शन दिखाया, जो बहुत वास्तविक लगता है। एक था टाइगर उस फ्रैंचाइजी की पहली कड़ी थी, जिसने सिनेमा के नियम बदल दिए। यह मेरा सलमान खान के साथ पहला सहयोग था, जिससे आगे चलकर ऐसी फिल्में बनीं, जिन पर मुझे हमेशा गर्व रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'एक था टाइगर' - फोटो : इंस्टाग्राम@kabirkhankk
सलमान खान की आने वाली फिल्में
सलमान खान फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आने वाली है, जो 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह, जेन शॉ, अंकुर भाटिया जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और गलवान घाटी के उस भयंकर संघर्ष को दिखाएगी, जो 40 साल में सबसे बड़ा सीमा विवाद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें