फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फौजी सरहद पर कुर्बानी देता है और घर पर...' , फरहान अख्तर की '120 बहादुर' का गाना 'याद आते हैं' हुआ रिलीज

Tue, 04 Nov 2025 09:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yaad Aate Hain Song Out: फरहान अख्तर की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘120 बहादुर’ का एक और गाना आज रिलीज हो चुका है। जिसके बोल हैं 'याद आते हैं'।
विज्ञापन
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरहान अख्तर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘120 बहादुर’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘दादा किशन की जय’ रिलीज हुआ था। वहीं आज फिल्म का एक और गाना 'याद आते हैं' रिलीज हुआ है। इस गाने में जवानों और उनके घरवालों की इमोशनल कहानी साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन

फरहान अख्तर का पोस्ट
फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' का नया गाना 'याद आते हैं...' आज रिलीज हो चुका है। इस गाने को फरहान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'निकले थे जब हम घर से, अपने गांव से, नगर से, प्यार जो बरसे, याद आते हैं...' #YaadAateHain, song out now #120Bahadur #EkSauBeesBahadur #१२०बहादुर #एकसौबीसबहादुर।'
विज्ञापन

'120 बहादुर' के बारे में
इस फिल्म का निर्देशन रजनीश 'राजी' घई ने किया है। इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो द्वारा निर्मित किया गया है। यह एक युद्ध फिल्म है। फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह और राशि खन्ना शैतान की पत्नी शगुन कंवरी सिंह की भूमिका में हैं। फिल्म रेजांग ला की लड़ाई को याद करती है, जिसे चीन-भारतीय युद्ध की प्रमुख घटनाओं में से एक माना जाता है। यह युद्ध 18 नवंबर 1962 को लड़ा गया था, जब चार्ली कंपनी के 120 सैनिक, 13 कुमाऊं रेजिमेंट पूरी तरह सेसे बनी थी। यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: कटरीना को याद करते हुए अक्षय ने शेयर किया वीडियो, ‘वेलकम टू द जंगल’ की दिखी झलक; साथ नजर आई यह हॉट एक्ट्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें