फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 Years Of Mohammed Rafi: सोनू निगम रफी साहब को मानते हैं गुरु, दिया है महान गायक को पिता का दर्जा

Tue, 24 Dec 2024 11:24 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनू निगम आज के समय में बॉलीवुड के सबसे उम्दा गायकों में से एक हैं। समय के साथ उनकी गायकी में निखार आया है। इसकी वजह गायक मोहम्मद रफी रहे हैं। सोनू  निगम उन्हें अपना गुरु मानते हैं। लगातार उनके गीतों से, गायकी से सीखते रहते हैं। 24 दिसंबर को मोहम्मद रफी की 100जयंती है, इस अवसर पर जानिए, सोनू निगम के लिए गायक मोहम्मद रफी क्या मायने रखते हैं। 

विज्ञापन
सोनू निगम-मोहम्मद रफी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब भी सोनू निगम संगीत पर, महान गायकों पर चर्चा करते हैं तो सबसे पहले मोहम्मद रफी का नाम लेते हैं। मोहम्मद रफी के बिना तो वह अपने संगीत करियर को भी अधूरा मानते हैं। कई इंटरव्यू में सोनू निगम इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि मोहम्मद रफी का उनके सिंगिंग करियर में बहुत बड़ा योगदान रहा है। इसलिए मोहम्मद रफी की 100जयंती सोनू निगम के लिए भी एक खास अवसर है।

विज्ञापन

चार साल की उम्र में गाया रफी का गाना 
जब सोनू निगम चार साल के थे, तब उनके माता-पिता ने उन्हें मोहम्मद रफी के गानों से रूबरू करवाया था। नन्ही सी उम्र में सोनू निगम ने मोहम्मद रफी का गाना ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाया था। यह गाना फिल्म ‘हम किसी से कम नहीं’ का था। अपने माता-पिता को सोनू निगम अपना गुरु मानते हैं, लेकिन उनके बाद वह मोहम्मद रफी को अपना गुरु मानते हैं, उन्हें भी अपने पिता सम्मान मानते हैं। संगीत जगत में वह उन्हें अपने पिता का दर्जा देते हैं। इस बारे में कई बार सोनू निगम, कई इंटरव्यूज में कह चुके हैं।



 

महान गायक मोहम्मद रफी-सोनू निगम - फोटो : एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम-@sonunigamofficial

मानते हैं रफी साहब को अपनी इंस्पिरेशन  
पिछले दिनों पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में सोनू निगम ने कहा- ‘रफी साहब मेरे लिए रेफरेंस प्वाइंट रहे हैं। हमें कहा जाता था कि उनके जैसा बनो। वह कव्वाली, भजन, दुख भरे गाने, क्लासिकल गाने, सभी कुछ बहुत ही उम्दा तरीके से गाते सकते थे। एक सिंगर को ऐसा ही होना चाहिए, वे मेरी इंस्पिरेशन रहे हैं।’

लगातार मोहम्मद रफी पर अध्ययन करते रहे 
सोनू निगम ने हाल ही में बताया था कि मोहम्मद रफी की गायकी से वह आज भी सीखते रहते हैं। दरअसल, एक गायक के तौर पर रफी साहब के गानों ने सोनू निगम को निखरने में मदद की। वह मानते हैं कि आज जो कुछ भी हैं, जहां तक भी पहुंचे हैं, उसमें मोहम्मद रफी से मिली प्रेरणा का बहुत बड़ा योगदान रहा है। 

तीन घंटे में गाए रफी के 50 गाने 
कुछ दिन पहले ही मोहम्मद रफी की 100जयंती को लेकर संगीत कार्यक्रम मुंबई में हुआ। यह कार्यक्रम एनएमएसीसी ग्रैंड थिएटर में आयोजित किया गया था। यहां पर सोनू निगम ने तीन घंटे में मोहम्मद रफी साहब के लगभग 50 गाने गाए। उन्होंने रफी के गीतों को गाकर, श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और अपने गुरु को संगीमय श्रद्धांजलि भी दी। 

एलबम में गाए मोहम्मद रफी के गीत  
सोनू निगम ने ‘रफी की यादें (1992)’ एलबम में उनके कई चर्चित गीत गाए हैं। यह सोनू निगम का पहला एलबम भी रहा। सोनू निगम की आवाज में रफी साहब के गानों के कई वॉल्यूम आज भी खूब सुने जाते हैं। सोनू निगम ने रफी साहब के हर गीत के साथ पूरा न्याय किया। खुद भी जब सोनू निगम, मोहम्मद रफी के गीत गाते हैं तो उनको खुशी, सुकून मिलता है। 

विज्ञापन

 

अपने मेंटर को दिया है ट्रिब्यूट 
अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर सोनू निगम ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने गुरु, मेंटर को ट्रिब्यूट दे रहे हैं। यह वीडियो रफी साहब की 100जयंती से जुड़े एक कार्यक्रम है, जिसका थीम ‘सौ साल पहले’ है। इस वीडियो में मोहम्मद रफी की सुरीली आवाज में गीत ‘सौ साल पहले मुझे तुमसे प्यार था…’बज रहा है। यह पहली बार नहीं है कि सोनू निगम, मोहम्मद रफी को ट्रिब्यूट दे रहे हैं। इससे पहले भी साल 2008 में सोनू निगम ने एक एबलम रफी साहब को समर्पित किया, लंदन, यूरोप में उनके गीतों पर संगीत प्रस्तुति भी दी। बर्मिंघम सिंफनी ऑर्केस्ट्रा में 75 सदस्यों के साथ, रफी साहब के 18 मशहूर गीत सोनू निगम ने गाए।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें