फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 years of YJHD: अयान मुखर्जी ने अब तक नहीं देखी 'ये जवानी है दीवानी', ब्रह्मास्त्र से तुलना कर कही बड़ी बात

Wed, 31 May 2023 01:13 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'ये जवानी है दीवानी' की रिलीज को 10 वर्ष पूरे हो गए हैं। वहीं, इसके डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इस अवसर पर कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन
अयान मुखर्जी- ये जवानी है दीवानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की रिलीज को 10 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े थे। वहीं, इसकी रिलीज के 10 वर्ष पूरे होने पर अयान मुखर्जी ने एक भावुक नोट लिखा है। साथ ही इसे अपनी अब तक की सबसे यादगार फिल्मों में से एक बताते नजर आए हैं। 

'ये जवानी है दीवानी' के 10 वर्ष पूरे

'ये जवानी है दीवानी' फिल्म की रिलीज के 10 वर्ष पूरे होने पर अयान ने इससे जुड़ा एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। अयान ने इसे अपना दूसरा बच्चा कहा है, साथ ही यह बताते नजर आए हैं कि लोग आज भी उनकी इस फिल्म की खूब तारीफ करते हैं। फिल्म आज ही के दिन वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन


Naseeruddin Shah: 'मुगलों की छवि बिगाड़ने की कोशिश...,' बदलते स्कूली पाठ्यक्रम पर नसीरुद्दीन ने साधा निशाना
 

फिल्म मेरा दूसरा बच्चा- अयान

वीडियो को साझा करते हुए अयान मुखर्जी ने कैप्शन में लिखा है, 'ये जवानी है दीवानी- मेरा दूसरा बच्चा, मेरा दिल और आत्मा का एक टुकड़ा आज 10 वर्ष का हो गया है। मुझे लगता है कि इतने सालों के बाद मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस फिल्म को बनाना मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशियों में से एक थी। हमने इसके साथ जो हासिल किया, इसकी कमियों और खूबियों के साथ यह मेरे लिए बहुत बड़ा गर्व है।'

विज्ञापन
विज्ञापन


Anti-Tobacco Warning: अब OTT प्लेटफॉर्म्स को भी दिखानी होगी तंबाकू विरोधी चेतावनी, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

ब्रह्मास्त्र से तुलना कर कही यह बात

अयान मुखर्जी ने आगे लिखा, 'आश्चर्यजनक रूप से जिस दिन से यह रिलीज हुई है, मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी भी ये जवानी है दीवानी को शुरू से अंत तक पूरी तरह से देखा है, लेकिन अब जब मैं बड़ा और समझदार हो गया हूं तो मैं सोचता हूं कि मैं वर्ष में कम से कम एक बार फिल्म देखूंगा, क्योंकि मैं कौन था और मैंने जीवन को कैसे देखा,  इसका एक बड़ा हिस्सा इस फिल्म में हमेशा के लिए कैद हो गया है। हाल के महीनों में, मैंने अक्सर देखा है कि लोग मुझे पहचानते हैं और मेरे पास आते हैं... और मुझे लगता है कि वे ब्रह्मास्त्र के बारे में कुछ कहेंगे, लेकिन वह ये जवानी है दीवानी के बारे में बात करना शुरू कर देते हैं। मैं उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं, जो वर्षों से फिल्म की गहराई से जुड़े हुए हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें