फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanush: तीसरी बार होगा आनंद एल रॉय-धनुष का रीयूनियन, रांझणा के 10 साल पूरे होने पर की नई फिल्म की घोषणा

Wed, 21 Jun 2023 04:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री दोबारा से इन दो पावरहाउस द्वारा स्क्रीन पर एक बार फिर से एक मजेदार और ऐतिहासिक कहानी देखने के लिए उत्सुक है। अब रांझणा और अतरंगी रे के बाद धनुष और आनंद एल रॉय ने अपनी तीसरी फिल्म का खुलासा किया है।
विज्ञापन
धनुष, आनंद एल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद एल राय अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह समय से आगे की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं जो कि दर्शकों को कुर्सी से बांधे रखती हैं। आनंद एल राय की ऐसी ही एक फिल्म है रांझणा, जिसके आज 10 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में धनुष ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था। आज इस फिल्म के 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर धनुष ने अपने फैंस को खूबसूरत सा तोहफा दिया है। 
विज्ञापन


फिर नजर आएंगे आनंद एल रॉय और धनुष
बॉलीवुड इंडस्ट्री दोबारा से इन दो पावरहाउस द्वारा स्क्रीन पर एक बार फिर से एक मजेदार और ऐतिहासिक कहानी देखने के लिए उत्सुक है। अब रांझणा और अतरंगी रे के बाद धनुष और आनंद एल रॉय ने अपनी तीसरी फिल्म का खुलासा किया है। इस फिल्म का नाम होगा 'तेरे इश्क में'। धनुष ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने काफी लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है।

इसे भी पढ़ें- Shahrukh-Aryan Khan: शाहरुख-आर्यन को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है सीबीआई, वानखेड़े मामले में आया नया मोड़
विज्ञापन


क्या बोले धनुष
धनुष ने लिखा, रांझणा के 10 साल, कुछ फिल्में आपके जीवन को हमेशा के लिए बदल देती हैं और यह कहना उचित होगा कि यह एक ऐसी ही फिल्म है। वास्तव में इसने हमारे सभी जीवन को बदल दिया। आप में से हर एक को मेरा ईमानदारी से धन्यवाद।' अब एक दशक के बाद रांझणा की दुनिया से एक और कहानी आने जा रही है जिसका नाम है 'तेरे इश्क में'। मुझे नहीं पता कि मुझे किस तरह की जर्नी का इंतजार है, लेकिन मुझे यकीन है कि यह एक साहसिक कार्य होने जा रहा है। हमारे और आप सभी के लिए धन्यवाद...हर हर महादेव...मैं आप सभी से प्यार करता हूं...ओम नमः शिवाय।
विज्ञापन



 

वर्कफ्रंट
बता दें कि धनुष फिलहाल अरुण मथेश्वरन के साथ अपनी फिल्म 'कैप्टन मिलर' की शूटिंग कर रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में अभिनेता अपनी चौथी और आगामी हिंदी फिल्म के लुक टेस्ट के लिए मुंबई पहुंचे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें