फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saleem Akhtar: शनिवार को घर पर होगी फिल्म निर्माता सलीम अख्तर की प्रार्थना सभा, तीन दिन पहले हुआ था निधन

Fri, 11 Apr 2025 12:44 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saleem Akhtar Prayer Meet: निर्माता सलीम अख्तर का निधन 8 अप्रैल को 82 वर्ष की आयु में हुआ था। अब उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए प्रेयर मीट का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
निर्माता सलीम अख्तर का निधन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत फिल्म निर्माता सलीम अख्तर को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रेयर मीट यानी प्रार्थना सभा का आयोजन कल शनिवार 12 अप्रैल को शाम को उनके जुहू मुंबई स्थिति निवास पर होगा। सलीम अख्तर का निधन बीते 8 अप्रैल को 82 वर्ष की आयु में हुआ था। उन्हें 9 अप्रैल को सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। सलीम अख्तर  बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता थे।

कई दिनों से थे बीमार

विज्ञापन

सलीम अख्तर का निधन लंबी बीमारी के बाद हुआ। वो बीते कई दिनों से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में भर्ती थे। वो मौत से पहले वेंटिलेटर पर थे। हालांकि, हालत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका।

रानी-मुखर्जी और तमन्ना भाटिया को किया लॉन्च
सलीम अख्तर की गिनती बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माताओं में होती है। उन्होंने कई फिल्में का निर्माण किया है और रानी मुखर्जी-तमन्ना भाटिया सरीखी अभिनेत्रियों को अपनी फिल्मों से लॉन्च किया है। अपने प्रोडक्शन हाउस 'आफताब पिक्चर्स के बैनर तले उन्होंने कई यादगार फिल्में बनाईं। 1997 में आई रानी मुखर्जी की पहली फिल्म 'राजा की आएगी बारात' का निर्माण भी सलीम अख्तर ने ही किया था। इस फिल्म के जरिए उन्होंने रानी मुखर्जी को बॉलीवुड में पहला ब्रेक दिया था। इसके अलावा  (1997) में अभिनेत्री रानी मुखर्जी को ब्रेक दिया। इसके अलावा साल 2005 में आई फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' के जरिए सलीम अख्तर ने बॉलीवुड दीवा तमन्ना भाटिया को लॉन्च किया था।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Nasha: 'Raid 2' से तमन्ना भाटिया का 'नशा' गाना हुआ रिलीज, जबर्दस्त हॉट डांसिंग मूव्स ने छुड़ाए फैंस के पसीने

90 के दशक में कई फिल्मों का किया निर्माण
सलीम अख्तर 90 के दशक में काफी एक्टिव रहे। उन्होंने इस दौरान कई बॉलीवुड फिल्मों का निर्माण किया। उनकी कुछ चुनिंदा बॉलीवुड फिल्मों में ‘दूध का कर्ज’, ‘मेहंदी’, ‘कयामत’, ‘बलिदान’, ‘इज्जत’, ‘बाजी’ ‘लोहा’ और ‘आदमी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें