फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: इस जिम्मेदारी को लेकर डरे हुए हैं ऋतिक रोशन, बोले- ‘ऐसा लग रहा जैसे सब फिर से शुरू हो रहा..’

Fri, 11 Apr 2025 12:39 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan: अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म 'कृष 4' का निर्देशन संभालेंगे, जिसे लेकर फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने जानकारी दी थी। अब एक इवेंट में ऋतिक ने अपने नई भूमिका के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
इस साल कई फिल्मों में नजर आ सकते हैं ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन 'कृष 4' फिल्म से बतौर निर्देशक के रूप में नजर आने वाले हैं। इसकी जिम्मेदारी उन्हें उनके पिता ने सौंपी है। अमेरिका में एक इवेंट के दौरान ऋतिक ने बताया कि उन्हें निर्देशन की यह नई भूमिका निभाने में घबराहट हो रही है। जानिए पूरी खबर। 

विज्ञापन


ऋतिक के अंदर एक फिल्म निर्माता है
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इस समय यूएस टूर पर हैं, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। इसी दौरान अभिनेता एक अमेरिकन इवेंट में पहुंचे, जहां एक वीडियो में वह यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उनके इंदर एक फिल्म निर्माता है। इस पर उनसे पूछा गया कि वह इस नए भूमिका को लेकर कितने उत्साहित हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि वह डरे और घबराए हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें लग रहा है कि वह किंडरगार्टन में वापस आ गए हैं, मतलब कि उन्हें लग रहा है कि वह फिर से किसी बिल्कुल नए चीज पर काम करने वाले हैं। 
 




यह खबर भी पढ़ें: Nasha: 'Raid 2' से तमन्ना भाटिया का 'नशा' गाना हुआ रिलीज, जबर्दस्त हॉट डांसिंग मूव्स ने छुड़ाए फैंस के पसीने
विज्ञापन


अभिनेता ने निर्देशन को लेकर कही ये बात
ऋतिक रोशन ने आगे बातचीत में कहा कि 'कृष 4' फिल्म का निर्देशन उनके लिए एक नई चुनौती होगी, जिसमें दुविधा, तलाश और खोज शामिल होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे कई पल आएंगे, जब उन्हें लगेगा कि उनके जीवन का ये सबसे खराब निर्णय है। अभिनेता ने कहा कि जब वह अकेले होंगे, तो वो अपने उन पलों को याद करेंगे जिसमें वो डर जाते थे। साथ ही कहा कि वह अपने दर्शकों के प्यार को याद करेंगे। 

यह खबर भी पढ़ें: Emraan Hashmi: इमरान हाशमी ने नेपोटिज्म पर की खुलकर बात, जानिए आलिया भट्ट की तारीफ में अभिनेता ने क्या कहा?

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
फिल्म ‘कृष 4’ का जहां ऋतिक रोशन निर्देशन कर रहे हैं, जिसमें वह बतौर एक्टर भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह ‘वॉर 2’ फिल्म भी शामिल हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग के लिए कुछ दिन पहले  जूनियर एनटीआर मुंबई में ही थे। जूनियर एनटीआर को ऋतिक अपना पसंदीदा को-एक्टर भी बताते हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज होगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें