फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kesari Veer: 'केसरी वीर' के अलावा इन फिल्मों में दिखाई गई मंदिरों की झलक, जबरदस्त है कहानी

Thu, 01 May 2025 06:41 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Temple in Films: फिल्म 'केसरी वीर' में मंदिर की कहानी दिखाई गई है। ऐसे में आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिसमें मंदिरों की झलक दिखाई गई है।
विज्ञापन
फिल्मों में दिखाई गई मंदिर की कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'केसरी वीर' इसी महीने यानी 16 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय हैं। इस फिल्म में सोमनाथ मंदिर की कहानी दिखाई गई है। ऐसे में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें मंदिरों के बारे में दिखाया गया है।
विज्ञापन

स्टेट ऑफ सीज; टेंपल अटैक - फोटो : सोशल मीडिया
स्टेट ऑफ सीज; टेंपल अटैक
यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय खन्ना अहम भूमिका में हैं। फिल्म में साल 2002 में अक्षरधाम मंदिर पर हुए हमले और उसके बाद अपराधियों को मारने के ऑपरेशन की कहानी दिखाई गई है। फिल्म का निर्देश केन घोष ने किया था।
WAVES 2025: स्टूडेंट बनकर वेव्स समिट पहुंचे अक्षय कुमार, मोहनलाल से पूछा सबसे जरूरी सवाल


केदारनाथ
यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान अहम किरदार में थे। फिल्म में एक ब्राह्मण लड़की और मुस्लिम लड़के के प्रेम प्रसंग को दिखाया गया है। ये दोनों केदारनाथ मंदिर की यात्रा के दौरान मिलते हैं। फिल्म की कहानी 2013 में आई केदारनाथ बाढ़ पर भी आधारित है। दोनों अपने प्यार को बचाने के लिए संघर्ष करते हैं।

मोहल्ला अस्सी - फोटो : सोशल मीडिया
मोहल्ला अस्सी
मोहल्ला अस्सी फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मंदिरों और बनारस के घाट दिखाए गए हैं। फिल्म में सनी देओल और साक्षी तंवर हैं। यह फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' नाम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि जब बनारस के लोग पर्यटकों से ज्यादा पैसे वसूलते हैं तो सनी देओल हस्तक्षेप करते हैं।
Ajith Kumar B'Day: अभिनय से लेकर रेसिंग तक में कमाया नाम, तमिल सिनेमा के स्टार हैं अजित कुमार

मुक्ति भवन 
यह फिल्म साल 2016 में बनी थी। अंग्रेजी में इसका नाम 'होटल साल्वेशन' है। यह एक कॉमेडी-ड्रामा है जो पूरी तरह से बनारस पर आधारित है। फिल्म में मंदिर के दृश्य दिखाए गए हैं। फिल्म में एक बुजुर्ग व्यक्ति की यात्रा को दिखाया गया है जो काशी में एक होटल में रहता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे प्राचीन काल से लोग सिर्फ मरने के लिए वाराणसी की यात्रा करते रहे हैं।
विज्ञापन

पुराना मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया
पुराना मंदिर
पुराना मंदिर फिल्म साल 1984 रिलीज हुई थी। यह हॉरर फिल्म थी। फिल्म में दिखाया गया है कि सुमन के परिवार को शैतान के सेवक समरी ने श्राप दिया है। परिवार पर सालों से मंडरा रहे इस श्राप को तोड़ने के लिए सुमन संघर्ष करती है। फिल्म में मंदिर के दृष्य दिखाए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें