इस फिल्म में सबसे ज्यादा मजा आया
एक दूसरे यूजर ने अभिनेत्री से पूछा 'कौन सी फिल्म है जिसमें काम करते हुए आपको सबसे ज्यादा अच्छा लगा?' इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा 'सावी। इसकी शूटिंग यूके में हुई। -10 डिग्री पर पूरे 42 दिन शूटिंग हुई। इसका प्रोडक्शन बहुत सही था। सावी का अनुभव एक तरफ बाकी मेरी सभी फिल्मों का अनुभव एक तरफ।'
तलाक के सवाल पर मजेदार जवाब
एक और यूजर ने उनसे पूछा 'क्या आपका तलाक हो चुका है?' इस पर दिव्या ने कहा 'नहीं। हालांकि लोग यही चाहते हैं।' दिव्या खोसला ने साल 2005 में भूषण कुमार से शादी की थी। भूषण कुमार एक भारतीय फिल्म और संगीत निर्माता हैं। वह टी-सीरीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं।
दिव्या खोसला का काम
हाल ही में दिव्या खोसला फिल्म 'एक चतुर नार' में नजर आईं। इसमें नील नितिन मुकेश भी थे। इसके निर्देशक उमेश शुक्ला हैं। फिल्म 12 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी।