फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बी-टाउन दिवाली पार्टी: बॉलीवुड में होगा जोरदार जश्न,अक्षय-ट्विंकल से मनीष मल्होत्रा तक ये दिग्गज करेंगे आयोजन

Sat, 31 Oct 2026 03:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • दिवाली के त्योहार पर बॉलीवुड में भी खूब जश्न और उल्लास देखने को मिलता है।
  • कई चर्चित हस्तियां पार्टी देती हैं, जिनमें चर्चित सितारे शिरकत करते हैं।
  • इस बार भी सेलिब्रेशन की तैयारी धमाकेदार अंदाज में होगी। कौन-कौन देगा पार्टी? जानिए
विज्ञापन
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म इंडस्ट्री में हर त्योहार की खूब रौनक देखने को मिलती है। सितारे अपने-अपने अंदाज में इसे सेलिब्रेट करते हैं। अब जब दिवाली का त्योहार कुछ ही दिन दूर है तो सिनेमा जगत में भी इसका जश्न शुरू हो गया है। बीते दिनों आयुष्मान खुराना ने अपने घर पार्टी रखी थी, जहां कई सेलेब्स पहुंचे। फिर, प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने 30 अक्तूबर को अपनी दिवाली पार्टी होस्ट की। कुछ और सितारे भी धमाकेदार आयोजन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

रमेश तौरानी - फोटो : सोशल मीडिया
कब पार्टी देंगे रमेश तौरानी?
निर्माता रमेश तौरानी हर साल अपने यहां दिवाली का भव्य आयोजन रखते हैं। इस साल वे 02 नवंबर को दिवाली पार्टी होस्ट करेंगे। रमेश तौरानी की पार्टी में आमतौर पर कई एक्टर और फिल्ममेकर शामिल होते हैं। इस साल उनकी गेस्ट लिस्ट में कौन-कौन शामिल है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मगर, उम्मीद है कि इस साल भी सितारे शामिल होंगे।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
खिलाड़ी और ट्विंकल के घर होगा जश्न
बॉलीवुड में दिवाली सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। हर साल कई सेलिब्रिटी अपने यहां दिवाली पार्टी रखते हैं। इस साल भी यह सिलसिला जारी रहने वाला है। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना 03 नवंबर को दिवाली पार्टी होस्ट करने वाले हैं। उम्मीद है कि कपल फिल्म इंडस्ट्री से अपने करीबी दोस्तों को बुलाएंगे। मुंबई में उनका सी-फेसिंग घर वेन्यू हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

मनीष मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @manishmalhotra05
मनीष मल्होत्रा
मशहूर फैशन डिजाइनर और प्रोड्यूसर मनीष मल्होत्रा के यहां दिवाली पार्टी में सितारों का मेला जुड़ता है। इस साल डिजाइनर के घर यह जश्न 05 नवंबर को होने की खबर है। मनीष अपने बांद्रा वाले घर पर दिवाली पार्टी होस्ट करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि मनीष की वार्षिक पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स आते हैं, जो अक्सर उनके डिजाइन किए कपड़े पहनकर आते हैं। देखना होगा कि इस साल क्या खास होने वाला है।

एकता कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एकता कपूर के यहां जुटेंगे सितारे
गणपति पूजा हो, होली हो या दिवाली एकता कपूर अपने यहां पार्टी रखती हैं। इस साल दिवाली पर भी उनके यहां जश्न होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता एकता कपूर 07 नवंबर को अपने यहां दिवाली सेलिब्रेशन रखेंगी। उम्मीद है कि एकता की दिवाली पार्टी में भी चर्चित फिल्म और टेलीविजन सितारे शामिल होंगे। 
विज्ञापन

अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर भी बना रहे प्लान
कहा जा रहा है कि अनिल कपूर भी इस साल अपने यहां दिवाली पार्टी रखने वाले हैं। वे ऐसी प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, तारीख और लोकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि दिवाली तक फिलहाल बी-टाउन में खूब रौनक रहने वाली है। पार्टी और जश्न का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें