भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा से ही एक ऐसा मुकाबला रहा है, जिसमें जब भी दोनों टीमें मैदान पर उतरती हैं तो लोग रोमांचित हो जाते हैं। कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच काफी रोमांचक रहा। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना पाई।