अभिनेत्रियों ने दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन अभिनेत्रियों ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने रतन टाटा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘कितने सम्मानित व्यक्ति थे।’ ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’ वहीं, अभिनेत्री तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अनन्या पांडे ने भी स्टोरी साझा करते हुए उन्हें नमन किया। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने स्टोरी साझा करते हुए लिखा, ‘रतन टाटा जी के बारे में दुखद खबर सुनकर बहुत दुखी हूं।’
Ratan Tata Love Story: एक नहीं, चार बार हुआ था रतन टाटा को प्यार, लेकिन क्यों नहीं की बिजनेस टायकून ने शादी?
इन सितारों ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन सितारों ने किया नमन
निर्देशक और निर्माता करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए रतन टाटा को नमन किया। उन्होंने लिखा, आज दुनिया ने एक दूरदृष्टि और अतुलनीय विजन रखने वाले दिग्गज को खो दिया।’ वही, दिग्गज अभिनेता संजय दत्त ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, भारत ने आज सच्चा दूरदर्शी खो दिया, वह ईमानदारी और करुणा की प्रतिमूर्ति थे, जिनका योगदान बिजनेस के परे अनगिनत जिंदगियों तक था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। अभिनत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए उन्हें नमन किया।
अजय देवगन ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
अभिनेता अजय देवगन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘दुनिया एक दूरदर्शी व्यक्ति के निधन पर शोक मना रही है। रतन टाटा की विरासत हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। भारत और उसके बाहर उनका योगदान अतुलनीय है। हम उनके बहुत आभारी हैं।’
Ratan Tata Bollywood Film: जब रतन टाटा ने किया था इस बॉलीवुड फिल्म का निर्माण, मुख्य रोल में नजर आए बिग बी
रणवीर सिंह ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रतन टाटा की फोटो साझी कर उनको श्रद्धांजलि व्यक्त की है। रणवीर सिंह ने इस पोस्ट में इनफिनिटी का साइन लगाया है।
सलमान खान ने भी जताया शोक
अभिनेता सलमान खान ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। रतन टाटा के निधन से बहुत दुख हुआ।
प्रिंयका चोपड़ा ने किया रतन टाटा को याद
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने पोस्ट में रतन टाटा के काम, नेतृत्व और उदारता को याद किया है।
संजय दत्त ने भी श्रद्धांजलि दी
अभिनेता संजय दत्त ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, हमने एक दूरदर्शी को खो दिया, जिसने लाखों लोगों के जीवन को बदला है।
रितेश देशमुख ने जताया शोक
अभिनेता रितेश देशमुख ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, ऐसा इंसान दोबारा नहीं होगा।
नयनतारा ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेत्री नयनतारा ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शोक जताया। उन्होंने कहा, आपने हम सभी को प्रेरित किया है।