फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratan Tata Bollywood Film: जब रतन टाटा ने किया था इस बॉलीवुड फिल्म का निर्माण, मुख्य रोल में नजर आए बिग बी

Thu, 10 Oct 2024 01:10 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रतन टाटा ने साल 2004 में फिल्म प्रोडक्शन में कदम रखा। उन्होंने साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'ऐतबार' का निर्माण किया। इसमें अमिताभ बच्चन मुख्य रोल में नजर आए।
विज्ञापन
ऐतबार फिल्म-रतन टाटा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योग जगत की नामचीन शख्सियत रतन टाटा नहीं रहे। 86 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया है। रतन टाटा ने टाटा समूह को नई ऊंचाई पर पहुंचाया था। टाटा समूह की स्थापना रतन टाटा के परदादा जमशेद जी टाटा ने 1868 में मुंबई में की थी। रतन टाटा को 21 साल की उम्र में ऑटो से लेकर स्टील तक के कारोबार से जुड़े समूह, टाटा समूह का चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया था और उन्होंने 2012 तक समूह का नेतृत्व किया। एक दौर ऐसा भी आया, जब रतन टाटा ने फिल्म निर्माण में हाथ आजमाया। हालांकि, यह उनकी पहली और आखिरी फिल्म ही रही।

विज्ञापन

फिल्म निर्माण की दुनिया में रखे थे कदम
रतन टाटा ने साल 2004 में फिल्म प्रोडक्शन में कदम रखा। उन्होंने साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'ऐतबार' का निर्माण किया। इसमें अमिताभ बच्चन मुख्य रोल में नजर आए। उनके अलावा जॉन अब्राहम, बिपाशा बासु और सुप्रिया पिलगांवकर भी नजर आईं। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी विक्रम भट्ट ने संभाली थी। 
Ratan Tata Love Story: एक नहीं, चार बार हुआ था रतन टाटा को प्यार, लेकिन क्यों नहीं की बिजनेस टायकून ने शादी?

 

अमेरिकन फिल्म से प्रेरित थी 'ऐतबार'
रतन टाटा ने फिल्म 'ऐतबार' का निर्माण टाटा इन्फोमीडिया के बैनर तले किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। बताया जाता है कि 'ऐतबार' फिल्म वर्ष 1996 में आई अमेरिकन मूवी 'फियर' से प्रेरित थी। इस फिल्म की स्टोरी एक ऐसे पिता की थी, जो अपनी बेटी को सिरफिरे आशिक से बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार होता है। 
Devara BO Collection: देवरा की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, 13वें दिन फिल्म ने की महज इतनी कमाई

 
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर रहा था ऐसा हाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 9.50 करोड़ रुपये था। वहीं, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 4.25 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। इस फिल्म के बाद रतन टाटा ने किसी फिल्म का निर्माण नहीं किया। इस तरह 'ऐतबार' रतन टाटा द्वारा निर्मित पहली और आखिरी फिल्म साबित हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें