फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय से लेकर शिल्पा शेट्टी तक इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों को कहा ना, बाद में हुईं ब्लॉकबस्टर; जानें

Mon, 27 Oct 2025 12:53 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Actresses Rejected Roles: बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने कई फिल्मों में काम करने से मना कर दिया। हालांकि यह फिल्में बाद में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं।
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की कई बेहतरीन कलाकार ऐसी हैं जो आज सुपरस्टार हैं। इन लोगों ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अपने एक्टिंग करियर में इन कलाकारों ने कई ऐसी फिल्मों में काम करने से मना कर दिया जो बाद में ब्लॉकबस्टर बनीं। आज हम इन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : एक्स
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है (1998)' में काम करने से मना कर दिया था। यह ऐसी फिल्म है जो आज भी खूब पसंद की जाती है। उस वक्त ऐश्वर्या ने सोचा था कि फिल्म में मिल रहा रोल उनके मुताबिक नहीं था। इस फिल्म में उनको मिलने वाला टीना का रोल काफी मशहूर हुआ। हालांकि ऐश्वर्या भी आज बड़ी स्टार हैं।

रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी ने फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस (2003)' में काम करने से मना कर दिया था। बाद में इस रोल को ग्रेसी सिंह ने निभाया था। रानी को नहीं पता था कि यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक बन जाएगी। रानी मुखर्जी का यह फैसला बताता है कि बड़े सितारों को भी यह नहीं पता होता है कि उनकी फिल्म कितनी कामयाब रहेगी।

यह खबर भी पढ़ें: शाहरुख के बेटे से एली का क्या है कनेक्शन? ज्योतिषी से पूछकर अभिनेत्री ने बदली ये चीज; इंटरव्यू में किया खुलासा

शिल्पा शेट्टी - फोटो : एक्स
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने फिल्म 'दिल तो पागल है (1997)' में एक्टिंग करने से मना कर दिया था। फिल्म में उन्हें निशा का किरदार निभाना था जिसे बाद में करिश्मा कपूर ने निभाया। बाद में यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और करिश्मा को इसमें अभिनय करने के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। हालांकि शिल्पा शेट्टी ने बाद में फिल्म 'धड़कन' में बेहतरीन काम किया।
विज्ञापन

कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना रनौत 
कंगना रनौत ने फिल्म 'सुल्तान (2016)' और 'बजरंगी भाईजान (2015)' में अदाकारी करने से मना कर दिया था। वह ऐसी फिल्मों की तलाश में थीं जो उन्हें रचनात्मक लगे। ये दोनों फिल्में कामयाब रहीं। कंगना का करियर भी काफी अच्छा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें