'अजहर'
अभिनेता इमराश हाशमी बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' कहे जाते हैं। अपनी लगभग हर फिल्म में किसिंग सीन फिल्माने वाले इमरान का फिल्म 'अजहर' में नरगिस फाखरी के साथ किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीन को शूट करते वक्त दोनों सितारे इस हद तक एक-दूजे में खो गए कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी नहीं रुके।
ए फ्लाइंग जट
टाइगर श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडिस ने फिल्म ए फ्लाइंग जट में साथ काम किया है। इस फिल्म में भी दोनों के बीच एक किसिंग सीन फिल्माया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक शूटिंग के दौरान यह सीन इतना इंटेंस हो गया कि डायरेक्टर के 'कट' बोलने के बाद भी दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं हो पा रहे थे।
ये जवानी है दीवानी
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में रणबीर कपूर और एवलिन शर्मा के बीच एक किसिंग सीन था, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया। लेकिन इस सीन के दौरान भी दोनों एक्टर्स इतने ज्यादा खो गए थे कि डायरेक्टर के कट कहने के बाद भी सीन खत्म नहीं किया। इस सीन की काफी चर्चा रही।
दयावान
इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना के बीच किसिंग सीन फिल्माया गया। यह सीन काफी चर्चित हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीन की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना ने माधुरी को किस करते समय उनके होठों को काट लिया था। यह सीन माधुरी दीक्षित के लिए काफी असहज था और इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। माधुरी ने बाद में इस सीन को करने पर अफसोस जताया था।
'ए जेंटलमैन'
फिल्म 'ए जेंटलमैन' से भी कुछ ऐसा ही किस्सा जुड़ा है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस के बीच एक रोमांटिक किसिंग सीन था। इस सीन को शूट करते समय दोनों खो गए। डायरेक्टर ने कट बोला, तब भी दोनों किसिंग सीन फिल्माते रहे।
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
‘गोलियों की रासलीला.. रामलीला’
फिल्म ‘गोलियों की रासलीला.. रामलीला’ में ऐसा ही कुछ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ हुआ। इस फिल्म में दोनों की केसिस्ट्री काफी कमाल की नजर आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के 'अंग लगा दे रे' गाने की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे में इतना खो गए थे कि संजय लीला भंसाली के कट बोलने के बाद भी दोनों एक-दूसरे को किस करते रहे थे।