‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ के जरिए एमसीयू की दुनिया में एक और दिग्गज अभिनेता की एंट्री हो रही है। यह अभिनेता हैं ‘हैरिसन फोर्ड’। फोर्ड ने मंगलवार को हालीवुड के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान डेडलाइन से अपनी भूमिका के बारे में बात की। वह फिल्म में राष्ट्रपति थैडियस रॉस उर्फ ‘रेड हल्क’ की भूमिका निभा रहे हैं।
हैरिसन फोर्ड ने अपने किरदार को लेकर क्या कहा?
फोर्ड ने अपने किरदार को लेकर कहा कि यह एक ऐसा किरदार है, जो एक शानदार अभिनेता के काम पर आधारित है। उन्होंने कहा, “जहां तक मेरा सवाल है, यह मेरे लिए एक बोनस है।” फोर्ड ने आगे कहा, “ मार्वल यूनिवर्स के नियमों के तहत किसी तरह एक अभिनेता का दूसरे अभिनेता की जगह लेना ठीक है। मुझे यह अवसर पाकर खुशी हुई। मैं हमेशा से मार्वल की फिल्म करना चाहता था। मैं इन मनोरंजनों के आनंद का हिस्सा बनना चाहता था।"
यह खबर भी पढ़ें:
India's Got Latent Row: समय रैना को साइबर सेल का समन, 17 फरवरी को बुलाया; जानें कॉमेडियन के पास अब क्या विकल्प
हर्ट ने ‘द इनक्रेडिबल हल्क’ में निभाई है ये भूमिका
‘द इनक्रेडिबल हल्क’ में हर्ट ने ब्रूस बैनर के दुश्मन जनरल थैडियस 'थंडरबोल्ट' रॉस की भूमिका निभाई, जो ब्रूस की वैज्ञानिक प्रेमिका बेट्टी रॉस (लिव टायलर) के पिता भी हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Vicky Kaushal: 'छावा' की रिलीज से पहले प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे विक्की कौशल, त्रिवेणी में लगाई पवित्र डुबकी
‘रेड हल्क’ की भूमिका में नजर आएंगे हैरिसन फोर्ड
हैरिसन फोर्ड ‘ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ में रेड हल्क की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में रॉस को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले 100 दिनों में कैप्टन अमेरिका (एंथनी मैकी) के साथ मिलकर काम करते हुए देखा गया, साथ ही अपनी बेटी के साथ सुलह करने और उसे यह दिखाने का प्रयास भी किया कि वह बदल गए हैं। इस बीच, वह एक बड़ा, लाल रहस्य छिपा रहे हैं, जिसके विनाशकारी परिणाम हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।