फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुए अभिनेता, शेयर की चोट की तस्वीर; फैंस से पूछा ये सवाल?

Wed, 26 Mar 2025 12:24 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Varun Dhawan: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इस समय अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के दौरान अभिनेता घायल हो गए हैं, इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
विज्ञापन
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में वरुण धवन अपनी फिल्म की शूटिंग करते वक्त घायल हो गए हैं, जिससे उनको चोट आई है। अभिनेता ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है और दर्शकों से अपनी चोट को लेकर सवाल भी किया है। आइए जानते हैं कि आखिर अभिनेता को कहां लगी चोट?

विज्ञापन


काम के दौरान लगी चोट
वरुण धवन को शूटिंग के दौरान चोट लग गई है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर दी है। अभिनेता ने बुधवार को स्टोरी के जरिए बताया कि उन्हें उंगली में चोट लग गई है। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से सवाल किया कि आपकी उंगली को ठीक होने में कितना समय लगता है। इसके अलावा वरुण ने लिखा कि हैशटैग काम के दौरान की चोट। इस तस्वीर में उनकी उंगली में सूजन दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Sikandar: सेंसर बोर्ड से पास होने के बाद मेकर्स ने कम किया 'सिकंदर' का रनटाइम, इन सीन्स पर खुद चलाई कैंची

कई प्रोजेक्ट्स हैं वरुण के पास
वरुण धवन के पास इस समय कई फिल्में हैं, जो लाइन में लगी हुईं हैं। हाल ही में अभिनेता ने जान्हवी कपूर के साथ 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की शूटिंग पूरी की। अब वे 'बॉर्डर 2' पर फोकस करने से पहले 'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग में जुट गए हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Jr. NTR: जूनियर एनटीआर ने इस खास अंदाज में दी पत्नी को जन्मदिन की बधाई, साझा की प्यारी तस्वीरें

फिल्म का पहला शेड्यूल किया पूरा
अभी कुछ दिनों पहले ही वरुण धवन ने है जवानी तो इश्क होना है की देहरादून की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म का निर्देशन वरुण के पिता डेविड धवन कर रहे हैं और इसमें पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेता आखिरी बार 'बेबी जॉन' फिल्म में नजर आए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें