आर माधवन ने क्या लिखा?
आर माधवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा 'हमारे सशस्त्र बलों को सैल्यूट। जय हिंद... भगवान सभी निर्दोष लोगों की रक्षा करे।' इस पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा 'जय हिंद... इस तारीख को चिंहित करना जरूरी है।'
Kriti Sanon: कृति सेनन की मां चाहती थीं इस उम्र में हो जाए बेटी की शादी, वायरल वीडियो में हुआ खुलासा
ऑपरेशन सिंदूर के एक दिन बाद हमला
आपको बता दें आर माधवन ने ये पोस्ट ऐसे मौके पर शेयर की है जब पाकिस्तान ने गुरुवार शाम जम्मू सिविल एयरपोर्ट, सांबा, आरएस पुरा, अरनिया और इलाके के सैन्य स्टेशनों समेत एक दर्जन से ज्यादा जगहों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए। पाकिस्तान ने यह हमला भारत की तरफ से 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों के एक दिन बाद किया है। हालांकि भारत ने पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर दिया है।
बॉलीवुड सेलेब्स ने किया भारत का समर्थन
इससे पहले फिल्म इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं, फिल्म निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर आर्मी की तरफ से किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' की तारीफ की थी और सेना का समर्थन किया था। इस ऑपरेशन का आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, विक्की कौशल, प्रीति जिंटा, अजय देवगन, काजोल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, रोहित शेट्टी और मिलिंद सोमन ने सपोर्ट किया था।