सुनीता आहूजा ने किया साफ
सुनीता का कहना है कि ये बदलाव उन्होंने लगभग एक साल पहले ही कर लिया था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा हो रही है। उन्होंने साफ किया कि जब तक उनकी ओर से या गोविंदा की तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आता, तब तक कोई भी अपने मन से निष्कर्ष न निकाले। उनका यह भी कहना था कि वह अभी भी एक 'आहूजा' हैं और रहेंगी और यह पहचान तब तक बनी रहेगी जब तक वो इस दुनिया में हैं।
सुनीता और गोविंदा की शादी
सुनीता और गोविंदा की शादी मार्च 1987 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं – बेटी टीना और बेटा यशवर्धन। पिछले कुछ सालों में उनके रिश्ते को लेकर कई बार अफवाहें उड़ी हैं, लेकिन हर बार सुनीता ने इन अटकलों को नकारा है। इस बार भी उन्होंने अपने बेबाक अंदाज में सच्चाई सामने रख दी।
ये खबर भी पढ़ें: Genelia D'Souza: 'मैं रोज 10 घंटे काम करती हूं', शिफ्ट टाइम पर बोलीं जेनेलिया, कहा- 'मुश्किल है, असंभव नहीं'
इंटरनेट पर छा गईं सुनीता आहूजा
गौरतलब है कि सुनीता फिल्मी दुनिया से भले ही दूर रही हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं है। उनकी बेधड़क बातें और स्पष्ट राय लोगों को बेहद पसंद आती हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी वायरल होती तस्वीरों और चर्चाओं को लेकर कहा कि नाम में किया गया बदलाव असर दिखा रहा है – वो इंटरनेट पर छा चुकी हैं।
सुनीता ने ये भी साफ किया कि गोविंदा के साथ उनके रिश्ते पूरी तरह से ठीक हैं और परिवार में कोई दरार नहीं है। उनका कहना है कि हर किसी को अपने तरीके से जिंदगी जीने का हक है और नाम में बदलाव का मतलब यह नहीं कि संबंधों में बदलाव आ गया हो।