फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biwi No1: 'बीवी नंबर 1' को पूरे हुए 25 साल, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर फिल्म में गोविंदा थे डेविड धवन की पहली पसंद

Tue, 28 May 2024 07:58 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

28 मई 1999 को रिलीज हुई निर्देशक डेविड धवन की फिल्म 'बीवी नंबर 1' की आज सिल्वर जुबली है। इस फिल्म को रिलीज हुए आज पूरे 25 साल हो गए हैं। इस मौके पर जानते हैं फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें।
 
विज्ञापन
बीवी नंबर 1 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 साल पहले आज ही के दिन सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन अभिनित फिल्म 'बीवी नंबर 1' रिलीज हुई थी। फिल्म 'बीवी नंबर वन' 28 मई, 1999 को रिलीज हुई थी। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसमें करिश्मा कपूर, सलमान खान, सुष्मिता सेन, अनिल कपूर और तब्बू ने अहम किरदार निभाए था। फिल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था और फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 49.81 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यह एक हाउसवाइफ की कहानी पर आधारित फिल्म थी, जिसका पति उसे एक खूबसूरत मॉडल के लिए धोखा देता है। इस फिल्म की सिल्वर जुबली के मौके पर जानिए फिल्म की कहानी और दिलचस्प किस्से।
विज्ञापन


ब्लॉकबस्टर फिल्म थी बीवी नंबर 1
बीवी नंबर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर 49.81 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी, जिसने लोगों को खूब हंसाया और बीवी की ताकत को भी दर्शाया। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बनी होने के बावजूद भी यह एक पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म थी। आज भी, जब यह फिल्म टीवी पर आती है तो लोग ठहाके लगाने को मजबूर हो जाते हैं। 'बीवी नंबर 1' का निर्देशन डेविड धवन ने किया थ। फिल्म में करिश्मा कपूर ने एक आदर्श गृहणी पूजा मेहरा का किरदार निभाया है। सलमान खान ने (करिश्मा) पति प्रेम का किरदार निभाया था। वहीं सुष्मिता सेन ने रूपाली नाम की मॉडल का रोल अदा किया था, जिसके प्यार में प्रेम दीवाना हो जाता है कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को भी भूल जाता है। सलमान खान की गर्लफ्रेंड को रोल सुष्मिता सेन ने निभाया है। 
विज्ञापन


फिल्म की कहानी
रूपाली (सुष्मिता सेन) के चलते पूजा (करिश्मा कपूर) का बसा-बसाया घर बर्बाद होने लगता है और वह पति प्रेम (सलमान खान) को सबक सिखाने की ठान लेती है। पति के घर से जाते ही वह अपने बच्चों और सास को भी रूपाली के पास भेज देती है, इसके बाद रूपाली के साथ जो कुछ भी घटता है वह प्रेम से अलग होने का मन बना लेती है। फिल्म में बेहद एंटरटेनिंग अंदाज में पूरी कहानी बयां की गई और दर्शकों ने इसे खूब पसंद भी किया था। फिल्म की कहानी और कॉन्सेप्ट दर्शकों को खूब पसंद आए थे।
विज्ञापन


फिल्म के लिए पहली पसंद थे गोविंदा
लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन की पहली पसंद गोविंदा ही थे, लेकिन गोविंदा के पास फिल्म के लिए कोई डेट्स खाली नहीं थी, जिस वजह से यह फिल्म सलमान खान को मिल गई थी। 12 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। सलमान खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें