अभिनेता रणदीप हुड्डा इस साल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और सुधारक विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में नजर आए। इसमें अभिनेता ने सावरकर की मुख्य भूमिका अदा की। अब उनकी 141वीं जयंती पर रणदीप हुड्डा ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की सेलुलर जेल का दौरा किया, जहां सावरकर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। रणदीप अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ सेलुलर जेल का दौरा करने पहुंचे।
Monika Shergill First Hindi Interview: हम अब भारतीय नेटफ्लिक्स हैं, भारत की बात दुनिया को सुनाने की तैयारी है
बोले- 'मैंने उनका रोल सशक्त तरीके से निभाया'
रणदीप हुड्डा ने कहा, 'वीर सावरकर की कहानी पढ़ते-पढ़ते और उसे पर्दे पर उतारने के दौरान इसमें मेरी भागीदारी काफी बढ़ गई है। जब मुझे वीर सावरकर जी के सार को समझने वालों से सराहना मिलती है, तो बहुत अच्छा लगता है। उनकी कहानी को मैंने बहुत अच्छे और सशक्त तरीके से पर्दे पर उतारा है। आज हम यहां उस सेल्यूलर जेल में आए हैं, जहां विनायक जी को सजा सुनाई गई थी। 50 साल का आजीवन कारावास...सभी सशक्त क्रांतिकारियों को अंग्रेजों ने देश से दूर एकांत में रखा था और ये है वो जगह...'।
पुरस्कार से किया गया सम्मानित
फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' इस साल 22 मार्च को रिलीज हुई। फिल्म अब वीर सावरकर की 141वीं जयती पर 28 मई को जी5 पर इस फिल्म का प्रीमियर होगा। अंकिता लोखंडे ने इस फिल्म में सावरकर की पत्नी यमुना बाई का रोल अदा किया। इससे पहले रविवार को रणदीप हुड्डा को इस बायोपिक में अपने किरदार के लिए मुंबई में प्रतिष्ठित स्वातंत्र्य वीर सावरकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
खुद किया फिल्म का निर्देशन
पर्दे पर सावरकर की भूमिका अदा करने के लिए रणदीप हुड्डा ने जीतोड़ मेहनत की। उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन हुआ। वीर सावरकर की भूमिका में ढलने के लिए उन्होंने करीब 32 किलो वजन कम किया। इस फिल्म में मुख्य भूमिका अदा करने के साथ-साथ अभिनेता ने इसका निर्देशन भी खुद किया।
South Movies: दक्षिण भारत की इन फिल्मों ने हिंदी भाषा में पहले दिन किया जमकर कारोबार, सूची देखकर चौंक जाएंगे