फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिपाशा बसु: छह साल बाद फिर अभिनय की दुनिया में लौटने को तैयार अभिनेत्री; जानिए क्या होगा अगला प्रोजेक्ट?

Mon, 12 Oct 2026 03:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bipasha Basu Comeback: अभिनेत्री बिपाशा बसु लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर एक्टिंग का जादू बिखेरती नजर आएंगी। उनके हाथ एक वेब सीरीज लगी है। इसकी शूटिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बिपाशा बसु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिपाशा बसु बिटिया देवी के जन्म के बाद से एक्टिंग से दूर हैं। मगर, उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। अभिनेत्री करीब छह साल बाद अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने को तैयार हैं। वे हंसल मेहता की वेब सीरीज से जुड़ी हैं, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

एक्टिंग कमबैक करेंगी बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम
सनी कौशल और विशाल जेठवा के साथ आएंगी नजर
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बिपाशा बसु मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता की नई सीरीज में एक अहम रोल में नजर आएंगी। अभी तक इस शो के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, बस इतना पता चला है कि सनी कौशल और विशाल जेठवा भी इस शो में बिपाशा के साथ नजर आएंगे। सीरीज का नाम अभी तय नहीं है।

बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम@bipashabasu
क्या होगी सीरीज की कहानी?
हंसल मेहता की इस अनटाइटल्ड सीरीज को कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखा है। इसे 'ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स प्रोडक्शंस' के बैनर तले प्रभलीन संधू ने प्रोड्यूस किया है। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। यह शो प्राइम वीडियो पर आएगा। इसकी कहानी एक छोटे से, गुमनाम शहर की है, जो महाद्वीप की हेरोइन राजधानी बनने की कगार पर है। इसमें सनी कौशल एक ईमानदार पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी ईमानदारी और इंसानियत को बचाने की कोशिश करते हुए सिस्टम के अंदर और बाहर की ताकतवर ताकतों से लड़ते हैं'।
 
विज्ञापन

बिपाशा बसु-करण सिंह-देवी - फोटो : इंस्टाग्राम
2020 में आई थी आखिरी वेब सीरीज
इस सीरीज के जरिए बिपाशा बसु अपनी बेटी देवी के जन्म के बाद लंबे ब्रेक के बाद एक्टिंग में वापसी कर रही हैं। मां बनने के बाद से अभिनेत्री ने अपनी बेटी की परवरिश पर ध्यान दिया और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। हालांकि, वे फैशन शो और विज्ञापनों में नजर आती रही हैं। मगर, फैंस अब उन्हें स्क्रीन पर एक्टिंग करते देख सकेंगे। 
 
  • अभिनय के मोर्चे पर बिपाशा को आखिरी बार क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'डेंजरस' में देखा गया था, जो 2020 में रिलीज हुई। 
  • सिनेमाघरों में उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'अलोन' थी। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। 
  • बिपाशा की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। 
  • कपल ने साल 2022 में बेटी देवी का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें