फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के साथ बाहर निकलीं बिपाशा बसु, बेटी की तस्वीर लेने पर दिया ऐसा रिएक्शन, देखे वायरल वीडियो

Thu, 22 Jan 2026 04:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bipasha Basu Viral Video: बिपाशा बसु अपने परिवार के साथ बाहर निकलीं। इस दौरान एक फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीर लेनी चाही। उन्होंने इस पर क्या रिएक्शन दिया है आइए जानते हैं।
विज्ञापन
बेटी के साथ बिपाशा बसु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने परिवार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में वह अपने परिवार के साथ बांद्रा में नजर आईं। इस दौरान उनकी बेटी देवी भी उनके साथ थी। बिपाशा बसु ने वहां मौजूद फोटोग्राफरों से जो कहा उसने लोगों का ध्यान खींचा है। 
विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु कार से निकल रही हैं। वह अपनी बेटी देवी को गोद में लिए हुए हैं। वह जब आगे बढ़ीं तो फोटोग्राफर ने बच्ची की तस्वीर लेनी चाही। इस बीच बिपाशा बसु ने बच्ची का चेहरा अपने हाथ से ढक लिया। फोटो लेने वाले शख्स से बिपाशा बसु ने पूछा कि कौन हैं आप? इसके बाद पीछे से करण सिंह ग्रोवर आए। वीडियो देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिपाशा बसु अपनी बच्ची की प्राइवेसी का कितना ख्याल रखती हैं।


विज्ञापन

कब हुई थी बिपाशा की शादी?
आपको बता दें कि बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल 2016 को अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। नवंबर 2022 में दोनों ने बेटी देवी बसु का स्वागत किया।

साउथ की इस मशहूर अभिनेत्री ने की 'मर्दानी 3' के ट्रेलर की तारीफ, कहा- रानी मुखर्जी की तरह कोई नहीं

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का वर्कफ्रंट
बिपाशा बसु ने साल 2001 में फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। वह आखिरी बार फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में कैमियो रोल में नजर आईं। 
करण सिंह ग्रोवर ने फिल्म 'अलोन' से बॉलीवुड में कदम रखा था। वह आखिरी बार फिल्म 'फाइटर' में नजर आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें