फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: खानजादी ने मांगी भाईजान से माफी, बोलीं- आप भी खान और मैं भी खान कम से कम इसी के लिए माफ कर दें

Wed, 28 Feb 2024 11:12 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


'बिग बॉस 17' टीआरपी के मामले में काफी हिट रहा है। इस शो में आए सभी प्रतियोगियों ने शो में खूब धमाल मचाया था। फिरोजा उर्फ 'खानजादी' भी उन्हीं में से एक थीं, लेकिन उन्होंने शो के दौरान सलमान खान से ही पंगा ले लिया था।
विज्ञापन
सलमान खान खानजादी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' को खत्म हुए महीना गुजर गया है, लेकिन इस शो से जुड़े विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अक्सर 'बिग बॉस' के फिनाले के बाद सलमान खान अपने पसंदीदा प्रतियोगियों को अपनी पार्टी में बुलाते हैं या फिर अपनी आगामी फिल्मों में रोल भी देते नजर आते हैं। वहीं, वे जिससे नाराज हो जाते हैं उसके लिए बॉलीवुड में सफर आसान नहीं रहता है। हाल ही में, 'बिग बॉस 17' की एक प्रतियोगी को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने सलमान से माफी मांगी है। आइए जानते हैं कि कौन हैं ये प्रतियोगी और क्या कहा उन्होंने सलमान के बारे में-

 'खानजादी' को हुआ अपनी गलती का एहसास 
'बिग बॉस 17' टीआरपी के मामले में काफी हिट रहा है। इस शो में आए सभी प्रतियोगियों ने शो में खूब धमाल मचाया था। फिरोजा उर्फ 'खानजादी' भी उन्हीं में से एक थीं, लेकिन उन्होंने शो के दौरान सलमान खान से ही पंगा ले लिया था। वे शो में कई बार सलमान से बहस करती नजर आती थीं। अब घर से बाहर आने के बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ है और वे सलमान खान से माफी मांगती नजर आई हैं। 
विज्ञापन


The Railway Men: 'द रेलवे मेन' की रिलीज को पूरे हुए 100 दिन, सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर बनाया सफलता का नया रिकॉर्ड
विज्ञापन


आप भी खान मैं भी खान 
'बिग बॉस 17' से बाहर आने के बाद रैपर फिरोजा खान उर्फ 'खानजादी' ने सलमान खान पर कई आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं वे यूट्यूबर अनुराग के साथ एक वीडियो में भी नजर आई थीं, लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने सलमान से माफी मांगते हुए कहा है, 'मुझ में अभी बहुत बचपना है। मुझसे गलती हो गई मुझे माफ कर दीजिए। आप भी खान हैं और मैं भी खान हूं, कम से कम इस बात के लिए ही माफ कर दीजिए।'

अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में शामिल होंगे ये सितारे

सलमान खान नहीं हैं बायस्ड
फिरोजा खान उर्फ 'खानजादी' अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'सलमान खान बिल्कुल भी बायस्ड नहीं हैं। वे काफी ईमानदार हैं। मैं उनसे मिलना चाहती हूं और उनके साथ काम करना चाहती हूं। उनका दिल बहुत बड़ा है वे जरूर मुझे माफ कर देंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें