फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB OTT 2: वीकएंड का वार में जिया,अविनाश, फलक की सलमान लगाएंगे क्लास? इसलिए प्रतिभागियों पर भड़केंगे भाईजान

Sat, 15 Jul 2023 05:50 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस हफ्ते बॉस ओटीटी 2 में वाइल्डकार्ड एंट्री के साथ हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। ऐसे में शो के फैंस वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस सप्ताह सलमान खान के गुस्से का सामना कौन करेगा? 
 
विज्ञापन
सलमान खान,अविनाश सचदेव और फलक नाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यह वजह है कि शो के मेकर्स ने इसे दो हफ्ते और बढ़ाने का फैसला लिया है। इस हफ्ते शो में वाइल्डकार्ड एंट्री के साथ हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। ऐसे में शो के फैंस वीकएंड के वार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस सप्ताह सलमान खान के गुस्से का सामना कौन करेगा? 

विज्ञापन

बेबिका धुर्वे - फोटो : Social media

जहां पिछले दो हफ्तों से बेबिका धुर्वे भाईजान के गुस्से का सामना कर रही थीं। वह इस हफ्ते काफी शांत रहीं और उन्होंने अपना मजेदार पक्ष दिखाया। बिग बॉस के घर में इस हफ्ते सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी कैप्टन बनीं। हालांकि,उन्हें अपनी कप्तानी के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि घर के कुछ सदस्य उनके निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिनमें जिया शंकर, फलक नाज और अविनाश सचदेव का नाम शामिल है।

मनीषा रानी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, जिया को कप्तान मनीषा रानी के साथ बहस करते हुए देखा गया है। अपनी कप्तानी के दौरान वैसा ही व्यवहार न करने का बदला लेने के लिए अपने कर्तव्यों को करने से इनकार करते हुए देखा जा सकता है। अविनाश सचदेव और फलक नाज भी कैप्टन के निर्देशों को नहीं सुन रहे थे और उनके कई बार कहने के बावजूद अविनाश अपना काम ठीक से करने के लिए नहीं उठे और आखिर में उन्हें यह काम खुद ही करना पड़ा।

Vijay Verma: फैशन सेंस के मामले में इस सुपरस्टार को कॉपी करते हैं विजय वर्मा, कहा- मैं उनकी स्टाइल पर...

विज्ञापन

फलक नाज,सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सलमान खान पहले भी कैप्टन की बात न मानने पर प्रतियोगियों को सीख दे चुके हैं। ऐसे में जिया, अविनाश और फलक को भी उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें- Sunny Leone: सनी लियोनी ने धर्मा-यशराज फिल्म्स संग की एडल्ट फिल्मों की तुलना, बोलीं- दोगुनी मेहनत से किया काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें