किसने की घर के अंदर चोरी?
बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें घर के अंदर सामान गायब होने की बात सामने आई है। प्रतिभागी सोच रहे हैं कि आखिर किसने 'चोरी' की है? दूसरी तरफ यंग डीएसए और लव गिल के बीच झगड़ा हुआ है। दरअसल, वीडियो में देखने को मिला है कि उदिति के हाथ में एक मटर का पैकेट है, जो किसी ने छिपा दिया था। इस पर यंग कहते हैं, 'कोई भिखारी रहा होगा, जिसने छिपाया होगा'। वहीं, अरिश्फा ने कहा, 'ये दिन आ गए हैं इनके'। काजी ने कहा, 'आटा-चावल जो करेगा वो घटिया आदमी है'। पता चलता है कि यह पैकेट लव गिल ने छिपाया।
क्यों हुआ यंग और लव का झगड़ा?
लव गिल कहती हैं, 'हम अंडे नहीं खाते'। इस पर यंग कहते हैं, 'धक्के खाती है ये'। लव गिल इस पर भड़क गईं और बोलीं, 'तू क्या खाता है?' इसके बाद सारे सीमाएं पार करके दोनों एक-दूसरे को बुरा-भला कहते हैं। यंग कहते हैं, 'तेरे जैसी फालतू लड़की, खाना चोरी कर और खाना खा'।
काजी ने उड़ाया सबका मजाक!
एक और प्रोमो भी सामने आया है। प्रतिभागियों के बीच हंसी मजाक चल रहा है। स्काउट ने अपना सिर मुंडवा लिया है। इसके बाद घर के सदस्य मजाकिया अंदाज में गुल्लू से गंजा होने को बोल रहे हैं। दूसरी तरफ काजी तौकीर और स्काउट आपस में बात कर रहे हैं। काजी घर के बाकी सदस्यों को रोस्ट करते नजर आ रहे हैं। यह काफी मजेदार है। काजी के अंदाज पर नेटिजंस रिएक्ट कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'काजी रियल रॉकस्टार हैं'। एक यूजर ने लिखा है, 'काजी ह्यूमर का तड़का लगाना जानते हैं'।