सलमान खान को किस पर आया गुस्सा?
लव गिल और स्काउट के व्यवहार को काफी वक्त से उन्हें टोका जा रहा है। बीते एक एपिसोड में जब रोहित शेट्टी वीकएंड का वार होस्ट करने आए थे, तब भी उन्होंने इन दोनों को हिदायत दी थी। आज के एपिसोड में सलमान खान ने दोनों की जमकर क्लास लगाई है। आज 14 नवंबर के वीकएंड का वार एपिसोड का सबसे अलग पहलू यही देखने को मिला कि इस सीजन में सलमान खान को पहली बार इतने गुस्से में और तीखे तेवर के साथ देखा गया। उन्होंने एक-एक घरवाले को उसकी गलती का अहसास कराया। हालांकि, जो तारीफ के हकदार लगे, उनकी तारीफ भी दिल खोलकर की।
'लव गिल के आसपास घूमती है स्काउट की दुनिया'
सलमान खान ने स्काउट ओपी को डांट लगाई। सलमान ने स्काउट को उनके व्यवहार के लिए डांटते हुए कहा, 'तुम बदतमीज बहुत हो'। तुमने यंग से लड़ाई की। फिर उन्हें धमकी दी। आखिर किस बात का घमंड है'। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में स्काउट से कह दिया कि तुम्हारी पूरी कहानी लव के आसपास घूमती है। स्काउट ने जब सफाई देने की कोशिश की तो सलमान ने इसे लेकर घर वालों की राय जानी। सभी घर वाले भी सलमान की इस बात से सहमत दिखे कि स्काउट की पूरी कहानी लव के आसपास ही घूमती है।
लव गिल को दिखाया गया आईना
सलमान खान ने लव गिल को भी सख्त रवैया अपनाया। इस दौरान आम्रपाली ने भी लव के व्यवहार की कमी बताई और कहा कि 'लव का एक तरीका है कि पहले दोस्ती करो। फिर उस बंदे को फंसा दो। फिर उसे गिल्ट फील कराओ। फिर जब वो अकेला हो जाए तो उसे सहानुभूति दिखाओ'। इस बीच सलमान खान ने भी लव गिल को डांटा कि शो में आए मेहमान के साथ उन्होंने खराब व्यवहार किया। बता दें कि बीते दिनों शो में आए एक मेहमान पर लव गिल ने टिप्पणी की थी कि 'आपको थैरेपी की जरूरत है'। आज के वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान ने लव को डांटते हुए हा, 'हमारे मेहमान के साथ आप ऐसा बोलने वाले कौन होते हो'?
स्काउट की आपत्तिजनक टिप्पणी पर कनिका को क्यों लगी डांट?
हाल ही में लव गिल पर स्काउट ओपी ने आपत्तिजनक कमेंट कर दिया था। तब काजी ने लव को कहा था कि 'ये बहुत भद्दा कमेंट है'। मगर, लव को फील ही नहीं हुआ। आज के एपिसोड में सलमा ने लव से पूछा, 'जब इतनी बड़ी बात हो गई तो आपने कुछ क्यों नहीं कहा'? इस बीच कनिका चिल्ला-चिल्लाकर आम्रपाली और काजी से झगड़ा कर रही थी। काजी ने जब टोका तो कनिका ने कहा कि मैं ऐसे ही हर मुद्दे पर बात करती हूं। काजी ने कनिका से पूछा कि स्काउट ने जब कमेंट किया था लव पर तब आपने एक बार भी आवाज नहीं उठाई। कनिका ने कहा कि मैंने स्काउट से कहा था कि सॉरी कहो'। इसे लेकर सलमान खान से भी कनिका भिड़ गईं।
- हालांकि, सलमान खान ने यंग डीएसए की तारीफ की और कहा कि स्काउट से लड़ाई के बीच उन्होंने समझदारी दिखाई और बखूबी अपना गुस्सा कंट्रोल किया।
- वहीं अरिश्फा को इस बात के लिए शाबाशी दी कि उन्होंने कप्तानी पूरे हफ्ते अच्छी तरह संभाली।
सलमान बोले- 'कनिका, मेरे सामने ऊंची आवाज नहीं...'
कनिका जब सलमान के सामने भी अपनी बात पर अड़ी रहीं और ऊंची आवाज में बोलती रहीं तो सलमान खान गुस्से में आ गए। उन्होंने कनिका से कहा, 'चुप हो जाओ तुम अब। बहुत देर हो गई है। बहस किए जा रही हो। प्रूफ कर रही हो मेरे सामने'। काजी ने जब कनिका को टोका तो कनिका सबके सामने चिल्ला पड़ीं। इस पर सलमान ने कहा कि 'कनिका मेरे सामने तो मत चिल्लाओ'। कनिका ने कहा कि उनकी आवाज तेज होती है तो मेरी आवाज दब जाती है। इस पर सलमान ने कहा कि 'इससे फर्क नहीं पड़ता। मेरे सामने तो मत चिल्लाओ'। इसके बाद सलमान ने लव और स्काउट को टोका। उन्होंने स्काउट से साफ शब्दों में कहा, 'सुन ले जो बोल रहा हूं। तेरी भलाई के लिए बोल रहा हूं'।
कल लगेगी कनिका की लगेगी क्लास?
कल रविवार का वीकएंड का वार एपिसोड भी काफी दिलचस्प होने वाला है। सामने आए प्रोमो में पता चला है कि कल के एपिसोड में सलमान खान शो में कनिका की क्लास लगाते नजर आएंगे। उन्होंने कनिका से कहा कि इतनी सफाई देनी है तो मैं यहीं चेयर डालकर बैठ जाता हूं। देखना दिलचस्प होता है कि कनिका क्या सफाई देती हैं।