कनिका ने अपने कॉलेज की लव स्टोरी सुनाई
हाल ही में कनिका मान ने प्रतिभागियों के सामने अपने पहले रिलेशनशिप का जिक्र लिया। उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया, जिसे सभी सुनकर हैरान रह गए। कनिका ने बताया कि उनका बॉयफ्रेंड सनकी किस्म का था। बात-बात पर गाली-गलौज और मारपीट करता था। इतना ही नहीं लड़के ने कनिका को उनकी एक ड्रेस को लेकर कई स्टूडेंट्स के सामने तमाचा भी जड़ दिया था। कनिका बोलीं, 'मैंने नई-नई पीयरसिंग कराई थी और मेरे कान से खून बहने लगा'।
कैसे खत्म हुआ सॉइको लड़के से रिश्ता?
कनिका ने कहा, 'वो लड़का ऐसा टकराया कि साइको निकला। वो टॉक्सिक था'। कनिका ने बताया कि वह लड़का ब्लैकमेल करता था। कभी धमकी देता, 'तेरे पापा को कॉल करता हूं'। उसने पापा को कॉल भी लगा दिया। कनिका ने आगे कहा, 'फिर आठ-नौ महीने मैंने कानून पढ़ लिया तो मुझे भी समझ आ गई। उसने आखिरी हरकत ये की थी कि उसने मुझे हॉस्टल से डिपार्टमेंट तक फॉलो किया। मेरा हाथ पकड़कर खींचा। उसके हाथ में चाकू था। अपने हाथ पर डीप कट्स मारे और बोला इसी खून से तेरी मांग भरूंगा। उसी वक्त मेरी जान-पहचान का एक लड़का वहां से गुजर रहा था। मैंने उसे बोला कि पुलिस बुला। उसने पुलिस बुलाया। जैसे ही पुलिस आई तो वो लड़का डर गया। पुलिस उठाकर ले गई। तीन-चार दिन जेल में रहा। उसके परिवार के लोगों ने मुझे धमकियां दीं। इसके बाद किसी तरह यह सब खत्म हुआ।
सलमान खान ने स्काउट को क्यों कहा घटिया?
वीकएंड का वार एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। इसमें सलमान को देखा जा सकता है कि वे स्काउट को फटकार रहे हैं। सलमान कहते हैं, 'स्काउट जिसे आप बहन जैसी दोस्त कहते हैं, उसे आप अपनी गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड नहीं कर पाए। मैनिपुलेटेड है लव'? इस पर स्काउट ने कहा, 'नहीं सर'। सलमान ने आगे कहा, 'आप कोई दूध पीते बच्चे हो? जो मैनिपुलेट हो जाएगा। आपको कहना चाहिए था कि गलती मेरी है। ना तुम अपनी गर्लफ्रेंड के साइड हो और न ही तुम अपनी बहन के साइड हो। अगर कमिटमेंट दिया है तो उसे निभाओ। अगर आपने फर्जी कमिटमेंट दिया है तो आपसे घटिया आदमी कोई नहीं'।
उदिति से क्यों नाराज हुए स्काउट?
एक अन्य प्रोमो भी सामने आया है। इसमें अरिश्फा और स्काउट की बहस हो रही है। दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं होती है। इसी बीच उदिति बीच में बोल पड़ती हैं। स्काउट और अरिश्फा की लड़ाई में उदिति ने काशवी को बीच में खींचा। इस स्काउट कहते हैं, 'उससे (अरिश्फा) बात कर रहा हूं और डम्प्टी आ गई'। स्काउट ने अरिश्फा और उदिति को हम्प्टी-डम्प्टी कहकर चिढ़ाया।
इसके बाद उदिता भी पलटकर जवाब देती हैं और स्काउट व काशवी के पर्सनल रिलेशनशिप पर बोल देती हैं। इसके बाद स्काउट भड़क गए और बोले, 'तुम्हारे होते होंगे तीन-चार साल में ब्रेकअप। हमारे नहीं होते'। अरिश्फा कहती हैं, 'तुमसे घटिया इंसान नहीं है'। स्काउट कहते हैं, 'कोई पर्सनल होगा तो मैं भी पर्सनल होऊंगा। जो बोलना है मुझे बोले, काशवी को बीच में लाई तो जमीन निकाल दूंगा। कहीं के नहीं रहोगे'।