Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कंटेस्टेंट उदिति सिंह ने एक्टर करण वाही के साथ अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप के बारे में बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
उदिति सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने शो में स्काउट ओपी से बातचीत के दौरान करण वाही से अपने ब्रेकअप पर खुलकर चर्चा की।
विज्ञापन
लॉकडाउन में बढ़ने लगी थीं परेशानियां
स्काउट के साथ बातचीत में उदिति ने कहा, 'मेरे लिए ब्रेकअप सच में एक ब्लेसिंग इन डिस्गाइज था। वो थोड़ा डॉमिनेंट था। सपोर्ट मिलने के बजाय मुझसे लगातार कहा जाता था, ‘आप नहीं कर पाओगे, आपको नहीं आता।’ जब आपका अपना पार्टनर ही आपको डिमोटिवेट करता है, तो उसका असर होता है।'
उदिति ने बताया कि उनके और करण के रिश्ते में तनाव की शुरुआत लॉकडाउन के दौरान ज्यादा बढ़ी। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच उम्र का अंतर, अलग-अलग सोच और रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातें भी धीरे-धीरे बड़े झगड़े की वजह बनने लगी थीं।
विज्ञापन
उदिति ने कहा, 'मेरे चीजों को साफ रखने के तरीके उनके तरीकों से अलग थे।' उन्होंने बताया कि उनके पालतू डॉग नोआ की देखभाल भी दोनों के बीच लगातार बहस की एक वजह बन गई थी।
करण वाही और उदिति सिंह
- फोटो : एक्स
2019 में शुरू हुआ था रिश्ता
उदिति के मुताबिक, उनका और करण वाही का रिश्ता साल 2019 में शुरू हुआ था। उदिति ने अपनी बात रखते हुए कहा कि कई बार रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश करने के बावजूद चीजें सही नहीं हो पातीं।
अगर रिश्ते में सही तालमेल और सही समय न हो, तो लंबे समय तक साथ रहना मुश्किल हो जाता है। उनके लिए यह ब्रेकअप बाद में उनकी पर्सनल और करियर ग्रोथ के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुआ।