Bigg Boss 20: नए एपिसोड की शुरुआत कंटेस्टेंट्स के अपना सामान व्यवस्थित करने और एक-दूसरे से बातचीत करने के साथ होती है। इसके बाद शो में बहुत कुछ खास देखने को मिलता है। जानिए क्या है पूरा मामला।
सलमान खान के चर्चित शो बिग बॉस 20 की शुरुआत हो चुकी है और नए एपिसोड में कंटेस्टेंट के बीच बहस देखने को मिली है। वहीं ईशा रिखी ने रैपर बादशाह से तलाक के बाद दूसरी शादी पर बड़ा बयान दिया है। जानिए क्या कुछ रहा खास।
विज्ञापन
पर्सनल लाइफ पर मैरी कॉम का खुलासा
मैरी कॉम अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करती हैं और बताती हैं कि वह हमेशा से एक बेटी चाहती थीं। जुड़वां बेटों के जन्म के बाद उन्होंने अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए एक बच्ची को गोद लेने का फैसला किया। वहीं अम्रपाली दुबे कहती हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मैरी कॉम को वह इस तरह अपने सामने देखेंगी।
ईशा रिखी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @isharikhi
दूसरी शादी पर क्या बोलीं ईशा रिखी
इस बीच, बेडरूम में माही विज ईशा रिखी से कहती हैं कि इस सीजन घर में वह, ईशा और मैरी कॉम तीनों तलाकशुदा हैं। माही, ईशा से यह भी पूछती हैं कि उन्होंने बिग बॉस 20 में आने का फैसला क्यों किया। वहीं, अम्रपाली दुबे ईशा रिखी से कहती हैं कि जब वह सहज महसूस करें तो अपनी शादी और तलाक के बारे में जरूर बताएं, क्योंकि वह उनके बारे में सब कुछ जानने में काफी दिलचस्पी रखती हैं।
ईशा कहती हैं कि वह इस बारे में सब कुछ बताएंगी, लेकिन शो के बाहर। ईशा कहती हैं, 'मुझे शादी का आइडिया इतना पसंद था कि मैंने सोचा था कि 18 साल की होते ही शादी कर लूंगी। लेकिन अब मैं सिंगल रहना चाहती हूं, क्योंकि अब मेरा शादी करने का बिल्कुल मन नहीं करता।'
काजी तौकीर
- फोटो : सोशल मीडिया
यंग और काजी के बीच तकरार
इसके बाद उदीति सिंह, तनमय को हाइजीन से जुड़े मुद्दे का मजाक नहीं बनाने के लिए टोकती हैं। वहीं, यंग और काजी के बीच तानों को लेकर बहस शुरू हो जाती है। देखते ही देखते दोनों के बीच मामला काफी गरम हो जाता है और बाकी कंटेस्टेंट्स बीच में आकर दोनों को रोकने की कोशिश करते हैं।
यंग काजी से कहते हैं, 'मेरेको हाथ मत लगा' और उन्हें अपनी नकल करने से भी मना करते हैं। इस दौरान 'फेम गुरुकुल' के विनर काजी, यंग को 'मूंगफली के छिलके' कहते हैं और उन पर लगातार तंज कसते रहते हैं।
20 साल पूरे होने पर जश्न
इसके बाद बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स का स्वागत करते हैं और शो के 20 साल पूरे होने की खुशी में एक बर्थडे पार्टी का आयोजन करते हैं। यह पार्टी कैप्टेंसी रेस के एक राउंड का हिस्सा होती है। काजी को इस टास्क का मैनेजर बनाया जाता है।