काशवी ने लव गिल पर क्या टिप्पणी की थी?
स्काउट पर नाराजगी जाहिर करते वक्त काशवी ने यह तक कह दिया कि 'आप इतना इमोशनली मैनिपुलेट हो चुके हो। उसने आपको फंसाया। ट्रैप में डाला और आप फंस चुके हो'। काशवी का इशारा लव की तरफ था। इसके बाद काशवी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। लव गिल को निशाना बनाए जाने पर उनकी आोलचना हो रही है। इसके बाद काशवी ने सफाई दी है। उन्होंने अपनी कही बातों पर खेद जताया है।
अब सोशल मीडिया पर दी सफाई
काशवी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा है। काशवी ने लिखा है, 'मेरा इरादा स्काउट से बात करना था। उसकी गलतियों को बताना था, जो मुझे लगा कि उसने की हैं। उसके कामों के लिए उसे जिम्मेदार ठहराना था। हालांकि, ऐसा करते हुए मुझे एहसास हुआ कि मैंने जो कुछ शब्द इस्तेमाल किए, वे इसमें शामिल दूसरे लोगों के लिए असंवेदनशील थे। उस वक्त मैं चाहे, जो भी महसूस कर रही थी, किसी और के इरादों या कैरेक्टर पर जजमेंट देना मेरा काम नहीं है'।
माफी मांगकर क्या कहा?
काशवी आगे लिखती हैं, 'मैं खुद को बेहतर तरीके से बती सकती था। मेरा कभी भी किसी दूसरी महिला से नफरत करने या किसी को उसे टारगेट करने के लिए उकसाने का इरादा नहीं था। मैं समझती हूं कि शब्दों का वजन होता है। मैं इस बात की जिम्मेदारी लेती हूं कि वे कैसे लगे होंगे। आगे लिखा है, 'उन्हें पता है कि वह क्या कर रही हैं। यह उनकी स्ट्रेटेजी है। उनके बारे में कंटेंट देखकर मेरे इमोशन धुंधले हो गए थे, लेकिन मुझे पहले से पता होना चाहिए था। उन्हें कुछ भी बताना मेरा काम नहीं है। मैं यह मानती हूं और उन सभी से सच में माफी मांगती हूं, जिन्हें मैंने दुख पहुंचाया है'। काशवी ने किसी का नाम नहीं लिखा, मगर उनके इस पोस्ट को लव गिल से जोड़कर देखा जा रहा है।
काशवी ने स्काउट से क्या कहा था?
बता दें कि इस बार वीकएंड का वार एपिसोड सलमान खान ने नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था। शो में रोहित शेट्टी ने ही पहले तो लव और स्काउट को फटकारा। फिर, काशवी आईं और उन्होंने स्काउट से सीधे पूछा कि, 'मसाज पार्लर कैसा चल रहा है'? स्काउट एकदम सकपका गए। काशवी ने फिर लव गिल पर भी हमला बोला और पूछा कि क्या आप अपने मुंहबोले भाईयों के साथ भी ऐसे ही व्यवहार करती हैं? इसके बाद काशवी ने दोनों को आईना दिखाया।