फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: 'क्या तुझे नहीं बोलना चाहिए था?' काशवी के जाने के बाद भड़कीं लव, गुस्से में स्काउट ने कही ये बात!

Mon, 26 Oct 2026 02:25 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'बिग बॉस 20' का वीकएंड का वार एपिसोड इस बार रोहित शेट्टी ने होस्ट किया है। वे स्काउट और लव गिल की क्लास लगाते नजर आए।
  • रविवार के एपिसोड में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी पहुंचीं।
  • इस दौरान काशवी ने स्काउट को लव गिल की बढ़ती कथित नजदीकियों पर खूब फटकारा। 
  • अब ये सब होने के बाद घर में अलग तरह का माहौल देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का रविवार का वीकएंड का वार एपिसोड काफी दिलचस्प रहा। स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी भी रियलिटी शो में पहुंचीं, जहां उन्होंने न सिर्फ स्काउट (तन्मय) को डांट लगाई, बल्कि लव गिल को भी आईना दिखाया। अब इसके बाद स्काउट और लव के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन


स्काउट पर भड़कीं लव
मेकर्स ने शो से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें काशवी के जाने के बाद घर में चीजें बदलती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्काउट लव से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में लव स्काउट से कहती हैं, 'अब तुझे बुरा नहीं लग रहा कि मुझे हर्ट हो रहा है। एकदम से तू शिफ्ट मार गया है।' इस पर स्काउट पूछते हैं, 'क्या शिफ्ट किया मैंने?' 

इस बात पर आम्रपाली लव को समझाती हुई नजर आती हैं। लेकिन फिर लव स्काउट को लेकर कहती हैं, 'इसकी चुप्पी बाहर लोगों को क्या दिख रही होगी? तो आम्रपाली कहती है, 'बाहर लोगों को सिर्फ मसाज गलत दिखा है, चुप्पी नहीं दिखेगी।'
विज्ञापन
Trending Videos

बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
स्काउट पर उठाए ये सवाल
आगे लव स्काउट को डांटते हुए कहती हैं, 'फिर तू क्यों बोलता था कि मैं तेरे ऊपर कभी गिव-अप नहीं करूंगा?' इस बात पर स्काउट चिढ़ जाते हैं और कहते हैं, 'मैं तुझे ईमानदारी से कह रहा हूं। मैं सुबह से बहुत सब्र से हैंडल कर रहा हूं। मैंने अपनी ओर से काफी एफर्ट डाल लिए। मेरे घर की चीजें उखड़ चुकी हैं। काशवी ने सीधे तौर पर बोला है कि उसका परिवार ये सब देखकर निराश है। अगर तुझे वो चीज समझ नहीं आ रही है, तो मुझे नहीं पता तेरे दिमाग में ये सब कैसे डालूं।'
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
स्काउट ने क्लियर की ये बात
फिर लव गुस्से में भड़ककर कहती हैं, 'मैं ये बोल रही हूं कि मुझे अगर बोला गया है कि मैं तेरे लिए ट्रेप फिंकवा रही हूं, तो क्या तुझे नहीं बोलना चाहिए था वहां पर?'

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: 'उसने आपको फंसाया', लव को लेकर स्काउट से क्या बोलीं काशवी? जानें किस पर भड़के रोहित शेट्टी

फिर स्काउट बात खत्म करते हुए कहते हैं, 'बाहर जो दिख रहा था, उसपर मैं काम करूंगा। मैं इससे ज्यादा क्या कर सकता हूं? बाहर निकल जाऊं शो से?'  

देखें वीडियो- 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें