फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: नए कैप्टन का हुआ एलान, प्यार में पड़ा ये कंटेस्टेंट; अरिश्फा ने पूरे घर में क्यों की गंदगी?

Fri, 16 Oct 2026 06:28 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20: इन दिनों 'बिग बॉस 20' में काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। अब सामने आए प्रोमो में जहां एक तरफ प्यार भरी बातें चल रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पूरा घर उधल-पुधल कर दिया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 
 
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शो 'बिग बॉस 20' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अब सामने आए प्रोमो से भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में घर में और भी हंगामा होने वाला है।  
विज्ञापन


कौन बना नया कैप्टन? 
नए हफ्ते से कैप्टन में भी बदलाव कर दिया गया है। पिछले हफ्ते के कैप्टन आसिफ थे। अब उनके बाद स्काउट को कैप्टंसी की कमान सौंप दी गई है। अब देखना होगा कि वो किस तरह घर चलाते हैं। 
Trending Videos

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
क्या गुप-चुप हो रहा प्यार? 
सामने आए एक प्रोमो में यंग और स्काउट के बीच कुछ बातें होती नजर आ रही हैं। स्काउट यंग को बताते हैं कि इस घर में किसी को गंदा प्यार हो गया है। तो यंग पूछते हैं, 'किसको'। इस पर स्काउट बताते हैं गुल्लू को।

इसके बाद यंग खुदसे कहते हैं- 'कनिका से'? स्काउट यंग की इस बात पर हामी भर देते हैं। इसके बाद दोनों के बीच बात होती है कि अगर प्यार है तो खुलकर बोलो। वहीं यंग कहते हैं, 'ऑडियंस को भी तब तक ही मजा आएगा, जब तक गुल्लू कनिका को पटाएगा। जैसे ही कनिका पट जाएगी, उसके बाद ऑडियंस भी बोर हो जाएगी।' आखिर में यंग कहते हैं, 'कनिका एक्सट्रीम स्मार्ट है।'
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
अरिश्फा ने मचाया हंगामा 
सामने आए एक प्रोमो में अरिश्फा पूरे घर को उधल-पुधल करती नजर आ रही है। कभी वो तकियों को इधर-उधर फेंक रही हैं, तो कभी किसी और सामान को अपनी जगह से उठा कर नीचे फेंक दे रही हैं।

इस बीच वो कहती हैं, 'बहुत गंदगी पसंद है ना, अब रहो गंदगी में।' अरिश्फा की ये हरकत देखकर घरवाले भी हैरान नजर आते हैं। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में क्या कुछ खास होता है। 

ये भी पढ़ें- विवाद पर प्रतिक्रिया: इमरान को देश छोड़ने का नोटिस मिलने पर क्या बोले एजाज खान? किरीट सोमैया ने भी दिया बयान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें