रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का दर्शकों के बीच अच्छा खासा बज देखने को मिल रहा है। शनिवार को वीकएंड का वार में होस्ट सलमान खान बीते हफ्ते की बातों को लेकर घरवालों की क्लास लेते नजर आए। जानिए किन कंटेस्टेंट्स को मिली सलमान की ओर से हिदायत।
स्काउट की लगाई क्लास
बीते हफ्ते स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी शो में पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने स्काउट और लव को उनके रिश्ते को लेकर खरी-खोटी सुनाई थी और लव से दूरी बनाने को कहा था। अब आज सलमान ने स्काउट से उस दिन को लेकर बात की। पिछले हफ्ते काश्वी ने लव को लेकर कई सवाल खड़े किए थे।
इस पर बात करते हुए सलमान ने स्काउट से पूछा, 'अगर आप सचमें लव को बहन मानते थे, तो उस समय आपको बोलना चाहिए था। आपको लव के लिए स्टैंड लेना चाहिए था। आपने क्यों कुछ नहीं बोला?'
बिग बॉस 20
- फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
लव ने काश्वी से कही ये बात
दरअसल, पिछले हफ्ते काश्वी ने आकर लव पर स्काउट को फंसाने के आरोप लगाए थे। सलमान ने इस मामले पर लव को भी अपनी ओर से बात रखने का मौका दिया।
लव ने काश्वी से कहा, 'मेरी ओर से शुरू से ही इंटेंशन्स सही थे। अगर आपको कुछ भी क्लैरिटी चाहिए, तो वो आप स्काउट से लो। मैं आपको पर्सनली नहीं जानती हूं, तो मैंने आपको ये अधिकार भी नहीं दिया कि आप मेरे बारे में बात करो।'
बिग बॉस 20
- फोटो : सोशल मीडिया
गुल्लू को भी लगाई फटकार, यंग की हुई तारीफ
बीते दिनों गुल्लू और यंग के बीच हुई लड़ाई के लिए सलमान ने गुल्लू को भी फटकार लगाई। सलमान ने कहा, 'आप उठकर यंग के पास गए थे और आपने ही पहले उन्हें धक्का दिया। आप क्या करना चाहते थे? पिछले एपिसोड में हाथापाई की वजह से एक कंटेस्टेंट की बेघर कर दिया गया है। इस बात को समझो।'
वहीं सलमान ने इस मामले में यंग की तारीफ की क्योंकि यंग ने उसपर ज्यादा रिएक्ट नहीं किया और मामले को बातचीत तक सीमित रखा।
ये भी पढ़ें- कपूर सिस्टर्स ने मनाया अनोखा हेलोवीन: नागिन बनीं जान्हवी तो खुशी बनी सुपरवुमन; ओरी ने निभाया यह खास किरदार