फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 20: घरवालों पर क्यों भड़कीं अरिश्फा खान? दी चेतावनी- 'सुन लो सब...जेन जी हूं मैं'

Mon, 07 Sep 2026 11:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' कल 06 सितंबर से शुरू हुआ। प्रीमियर एपिसोड में प्रतिभागियों की एंट्री कराई गई। अब घरवालों के बीच तकरार भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
अरिश्फा खान-काजी तौकीर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित शो 'बिग बॉस' ने अपने 20वें सीजन के साथ वापसी की है। अभी इसे शुरू हुए एक दिन बीता है और घर के अंदर अभी से हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है। अरिश्फा खान घर वालों को चेतावनी देती दिखी हैं। उनके और काजी तौकीर के बीच तकरार भी देखने को मिली। इसके बाद अरिश्फा ने सभी घरवालों को चेतावनी दे डाली है।

विज्ञापन

क्यों नाराज हुईं अरिश्फा खान?
'बिग बॉस सीजन 20' का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें अरिश्फा खान और काजी तौकीर के बीच बहस देखी जा रही है। अरिश्फा इतनी नाराज हो गई हैं कि उन्होंने सभी घरवालों को चेतावनी दे दी है। दरअसल, नाराजगी की वजह ये है कि उनकी कम उम्र पर तंज कर दिया गया। इस पर वे आगबबूल हो गईं और बोलीं कि वे जेन जी हैं और उनके साथ वैसा ही व्यवहार किया जाए।

अरिश्फा बोलीं- 'खा जाऊंगी तुम लोगों को'
सामने आए वीडियो में अरिश्फा सभी घरवालों को संबोधित करते हुए कहती हैं, 'सुन लो सब लोग। मैं बच्ची नहीं हूं। मैं जवाब दे दूंगी उल्टा फिर बुरा लग जाएगा'।
जब अरिश्फा यह कहती हैं तो काजी बीच में टोक देते हैं। इस पर अरिश्फा और नाराज हो जाती हैं और कहती हैं कि मुझे अपनी बात पूरी करने दो। यह सुन काजी तंज कसते हैं, 'मुझे मेरा बचपना याद आ रहा है आपको देखकर'।
इस पर अरिश्फा ने कहा, 'जेन-जी हूं मैं। मुझे वैसा ट्रीट करो'। इसके बाद काजी तौकीर गाना गाने लगते हैं, 'जेन जी जेन जी...ओ जेन जी'।
फिर अरिश्फा कहती हैं, 'कितना परेशान है आदमी ये'। खा जाऊंगी तुम लोगों को ऐसी हूं मैं'।
 
विज्ञापन

रीति तिवारी को अपना संघर्ष बताते दिखे आसिफ खान
'पंचायत' सीरीज में दामाद जी बनकर लोकप्रियता हासिल करने वाले एक्टर आसिफ खान भी शो का हिस्सा हैं। घर के अंदर वे भोजपुरी एक्टर व सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी से बात करते हुए अपने संघर्ष का सफर बताते दिखे। सामने आए प्रोमो में आसिफ कहते हैं, 'आज लोग उनसे कहते हैं कि तुम एक दिन जाकर इतना पैसा कमा लेते हो। मैं कहता हूं कि यह एक दिन का नहीं है, यह 16 वर्षों का पैसा है'।
आसिफ ने बताया कि वे 2016 में कास्टिंग भी करते थे और छोटे-छोटे रोल भी करते थे। साल 2019 में उनकी पहली फिल्म आई। उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि बहुत वक्त गुजारकर जब कुछ मिलता है तो बहुत कुछ मिलता भी है और वह टिकता भी है'। इस पर रीति तिवारी ने भी सहमति जताई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें