अली फजल के वायरल वीडियो पर की टिप्पणी
फिल्म 'मिर्जापुर' की बंपर कमाई के बीच सोशल मीडिया पर अली फजल का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे कार में सवार दिख रहे हैं। उनके आसपास फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी है। हर कोई उनका नाम पुकारता दिख रहा है। फैंस के बीच अपने लिए इतना प्यार देख अली फजल कुछ इमोशनल हो गए हैं और हाथ जोड़कर सभी का आभार जता रहे हैं। यही वीडियो कृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया है
तारीफ में कृति खरबंदा ने क्या कहा?
कृति खरबंदा ने अली का पोस्ट शेयर करते हुए उनकी पीठ थपथपाई है। साथ ही उनकी मेहनत की तारीफ की है। कृति ने अली की अभिनेत्री पत्नी ऋचा चड्ढा को भी इस सफलता के लिए क्रेडिट दिया है।
कृति खरबंदा ने लिखा है, 'इस लड़के पर उसके सफर पर और इतनी सारी मोहब्बत पाने के लिए उसने जो कड़ी मेहनत की है, उस पर मुझे बहुत-बहुत-बहुत गर्व है।
ली... (अली फजल)! तुम्हें खूब सारा प्यार। रिचेस, (ऋचा चड्ढा) मुझे पक्का पता है कि तुम्हारे बिना वह यह सब नहीं कर पाता। यह एक पर्सनल जीत है'।
कितना हुआ 'मिर्जापुर' का बॉक्स ऑफिस?
- फिल्म 'मिर्जापुर' 04 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। चार दिनों में यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की।
- दूसरे दिन शनिवार को कलेक्शन 32 करोड़ रुपये रहा।
- तीसरे दिन रविवार को फिल्म की कमाई 36 करोड़ रुपये रही।
- आज मंडे टेस्ट में इस फिल्म ने 15.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
- 'मिर्जापुर' का टोटल नेट कलेक्शन 109.25 करोड़ रुपये हो चुका है।