फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: लव और स्काउट की ‘ब्लैंकेट मसाज’ पर भड़के रोहित शेट्टी, लगाई फटकार; कहा- यह सब अच्छा नहीं दिख रहा

Sat, 24 Oct 2026 12:22 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार इस बार रोहित शेट्टी होस्ट करने वाले हैं।
  • शो में वह कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे।
  • हालिया प्रोमो में रोहित, लव और स्काउट पर भड़कते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
स्काउट, लव गिल और रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इस बार वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। दरअसल, सलमान खान की जगह इस हफ्ते रोहित शेट्टी शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। इसके कई प्रोमो भी सामने आ गए हैं। एक वीडियो में होस्ट कंटेस्टेंट स्काउट और लवप्रीत कौर गिल उर्फ लव के रिश्ते पर सवाल उठाते नजर आते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन बताते हैं, लेकिन शो से उनके कुछ ऐसे क्लिप्स सामने आ रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पहले सलमान खान ने भी दोनों को हिंट दिया था और अब रोहित ने तो लव और स्काउट को नेशनल टीवी पर फटकार लगाई है।
Trending Videos

रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
रोहित शेट्टी ने पूछा सवाल?
शो के प्रोमो में देखने को मिला कि होस्ट रोहित शेट्टी ने लव और स्काउट से कहा, 'एक चीज जो बहुत गलत लग रही है। सलमान भाई ने हिंट देने की कोशिश की, लेकिन फिर वो रुक गए। जब आप लोग नजदीक आते हो... एक तरफ आप लेटे हो वो आपके पैर दबा रहा है। बाद में कंबल आ जाता है। कंबल के अंदर हाथ दब रहा है, जो बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा। स्काउट को बोलते हो कि जरा पीछे दबा दे और वो दबाना शुरू करता है, तब आप अजीब आवाज निकालते हो, वो ठीक नहीं लग रहा है। मैं क्या बोलना चाह रहा हूं, तुम समझ रहे हो न?'
विज्ञापन

स्काउट ओपी, काशवी और लव गिल - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी ने लगाई फटकार
इसके बाद स्काउट ने कहा कि जब माही बोलते हैं, तो मैं उनके भी दबाता हूं। फिर रोहित उन्हें टोकते हुए कहते हैं कि तुम समझो कहां गलत जा रहे हो और क्या गलत हो रहा है। जो बाहर दिख रहा है, लग रहा है वो मैं आपको बोल रहा हूं। साथ ही होस्ट लव से भी सवाल करते हैं कि स्काउट आपके लिए क्या है। इस पर लवप्रीत ने जवाब दिया भाई है सर।

स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
सोशल मीडिया पर चल रही कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में इस बार स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी भी दिखाई दे सकती हैं। काश्वी स्काउट और लव से सवाल करते हुए नजर आएंगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें