बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने फेमस क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' को लेकर सुर्खियों में हैं। शो में बिग बी अक्सर कंटेस्टेंट्स और गेस्ट के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करते नजर आते हैं। कभी वह फिल्मों की शूटिंग के पुराने अनुभव सुनाते हैं, तो कभी अपने परिवार और बचपन की यादों को ताजा करते हैं।
अब हाल ही में फिल्म 'रामायण' की कास्ट रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे अपनी फिल्म को प्रमोट करने केबीसी में पहुंचे। वहां 'एनिमल' एक्टर ने बिग बी से उनकी दिवाली से जुड़ी कोई याद शेयर करने के लिए कहा। फिर अमिताभ बच्चन ने जो बताया उसे सुनकर शो में मौजूद हर शख्स हंसने लगा।
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर ने पूछी यह बात
'कौन बनेगा करोड़पति 18' का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखने को मिला कि रणबीर कपूर दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन से पूछते हैं कि अमित अंकल आपकी कोई दिवाली की याद है।
बिग बी ने खोला पुराना राज
इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा, 'दिवाली की सिर्फ यही याद रहती थी कि अगर बगल वाले के यहां बम फटा है, तो हमारा बम उससे ज्यादा तेज होना चाहिए।' यह सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।
फिल्म 'रामायण' के किरदार में रावण
- फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'
- फिल्म 'रामायण' दो पार्ट में रिलीज होने वाली है।
- इसका पहला पार्ट 5 नवंबर, 2026 में रिलीज होने वाला है।
- जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा।
- फिल्म 'रामायण' को करीब 4,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाया गया है।
- फिल्म में 'राम' रणबीर कपूर बने हैं, जबकि सीता का किरदार साई पल्लवी ने निभाया है।
- 'रावण' के रोल में यश, 'हनुमान' सनी देओल और 'लक्ष्मण' रवि दुबे बने हैं।
अमिताभ बच्चन ने दिया हेल्थ अपडेट
बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपनी हेल्थ का अपडेट दिया। एक्टर ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'अभी और आराम की जरूरत है। तालमेल बिठा रहा हूं। मानव शरीर और इसकी अनोखी खूबी के बारे में सोच-विचार कर रहा हूं।'