रीति ने फिर शो में दी गाली
वहीं तीसरे वीडियो में उदिति, काजी और रीति के बीच रोस्टिंग बैटल देखने को मिलती है। जहां काजी इसकी शुरुआत ढंग से करते हैं, तो वहीं रीति अपनी बारी में काजी को बहुत खराब बोल देती है, जिसे गाली से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद उदिति वहां से नाराज होकर चली जाती हैं।
वहीं रीति की लाइन्स पर काजी भी भड़क जाते हैं। आगे काजी रीति को शट-अप कह देते हैं, जिस पर रीति भी भड़ककर उनसे लड़ने को आ जाती हैं। इसके बाद वे कुछ गाली भी देती हैं, जिसके बाद काफी हंगामा भी देखने को मिलता है। वीडियो के आखिर में उदिति इस बर्ताव पर रोती भी नजर आती हैं। रीति के इस बर्ताव के बाद यूजर्स भी उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ऋचा चड्ढा: 'इसका कुछ नहीं होगा', जब लोगों ने उठाए थे अली फजल पर सवाल; एक्ट्रेस ने याद किए संघर्ष भरे दिन