फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: शो में गाली देने पर रीति हो रहीं ट्रोल, यंग के लिए क्यों पिघला माही का दिल? जानें अपडेट्स

Thu, 24 Sep 2026 05:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20: शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। अब मेकर्स ने कुछ प्रोमो शेयर किए हैं। जानिए वीडियोज में क्या है खास। 
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेकर्स ने शो से जुड़े कुछ प्रोमो वीडियोज शेयर किए हैं। जहां एक वीडियो में प्यार भरी बातें देखने को मिल रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में जमकर हंगामा और गाली-गलौज देखने को मिल रही है। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
गुल्लू ने ईशा को कहा ग्रीन फ्लैग
शेयर हुए पहले प्रोमो में गुल्लू ईशा रिखी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में गुल्लू ईशा को ग्रीन फ्लैग कहकर बुलाते हैं फिर कहते हैं कि लड़के आपस में इतनी तारीफ कर ही नहीं सकते। इसके बाद ईशा और कनिका कहती हैं कि लड़कों की आंखें सुंदरता की तारीफ नहीं कर सकती। लड़कियों की आंखें करती हैं।

इसके बाद ईशा कहती हैं कि ये लोग बस आशिकी में तारीफ कर सकते हैं, इसके अलावा नहीं। इस पर कनिका कहती हैं, 'देख मुझे तो आखिरी दिन तक तारीफें मिली थी। जब मैं छोड़ कर भी जा रही थी तो भी उसने बोला था कि बॉम्ब तो तू है।

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
यंग के लिए पिघला माही का दिल
इसके बाद दूसरे वीडियो में माही विज और उदिति सिंह के बीच बातचीत देखने को मिलती है। माही उदिति से पूछती हैं कि तुम्हें क्या लगता है यंग मुझसे अब भी प्यार करता है? इस पर उदिति 'करता होगा' कहकर जवाब देती हैं।

इसके बाद माही पूछती हैं कि क्या तुम्हें लगता है मैं उससे प्यार करती हूं? इस पर उदिति कहती हैं, 'हां, इसीलिए ध्यान जा रहा है।' इसके बाद माही कहती हैं, 'मेरा भाई भी ऐसा है। वो भी नाराज होता है लेकिन मुझे देखकर पिघल जाता है।'

इसके बाद उदिति कहती हैं, 'लेकिन ये तो लंबा चल रहा है, जितने दिन पहले हुई थी लड़ाई।' इस पर माही कहती हैं, 'पूछूं?' तो उदिति कहती हैं कि आपका दिल पिघल रहा है तो क्यों नहीं। 
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
रीति ने फिर शो में दी गाली
वहीं तीसरे वीडियो में उदिति, काजी और रीति के बीच रोस्टिंग बैटल देखने को मिलती है। जहां काजी इसकी शुरुआत ढंग से करते हैं, तो वहीं रीति अपनी बारी में काजी को बहुत खराब बोल देती है, जिसे गाली से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद उदिति वहां से नाराज होकर चली जाती हैं।

वहीं रीति की लाइन्स पर काजी भी भड़क जाते हैं। आगे काजी रीति को शट-अप कह देते हैं, जिस पर रीति भी भड़ककर उनसे लड़ने को आ जाती हैं। इसके बाद वे कुछ गाली भी देती हैं, जिसके बाद काफी हंगामा भी देखने को मिलता है। वीडियो के आखिर में उदिति इस बर्ताव पर रोती भी नजर आती हैं। रीति के इस बर्ताव के बाद यूजर्स भी उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- ऋचा चड्ढा: 'इसका कुछ नहीं होगा', जब लोगों ने उठाए थे अली फजल पर सवाल; एक्ट्रेस ने याद किए संघर्ष भरे दिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें