रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, इसमें कंटेस्टेंट का दमदार गेम देखने को मिल रहा है। किसी की दोस्ती में दरार आ रही है, तो नए ग्रुप में बैठना शुरू कर रहा है। अब इसके हालिया एपिसोड में लव गिल और माही विज के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिला।
दरअसल, इस झगड़े की शुरुआत स्काउट ओपी और काशवी के ब्रेकअप से हुई। इसके बाद बात माही विज के एक्स हस्बैंड जय भानुशाली पर जा पहुंची। पिछले एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क के दौरान लव ने माही से उनके 'होमब्रेकर' वाले बयान को लेकर सवाल किया था।
माही विज
- फोटो : सोशल मीडिया
फूट-फूटकर रोईं माही
‘बिग बॉस 20’ के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया, जिसमें लव और माही के बीच बहस के दौरान माही की निजी जिंदगी का मुद्दा भी उठता दिखाई दिया। लव की तरफ से जय भानुशाली और माही के तलाक का जिक्र किए जाने पर एक्ट्रेस अपना आपा खो बैठीं।
फिर माही भावुक होकर लव को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहती हैं, 'मेरे तलाक और जय पर बात मत करो। मेरे पति को कभी भी बीच में मत लाना, नहीं तो काट कर रख दूंगी यहां पर।'
इसके बाद घर के दूसरे सदस्य भी अपनी राय रखते नजर आते हैं। प्रोमो में अम्रपाली दुबे और यंग डीएसए माही से 'होमब्रेकर' शब्द के इस्तेमाल को लेकर सवाल करते दिखाई देते हैं. उनका कहना है कि जब माही खुद किसी दूसरे सदस्य के लिए ऐसा शब्द इस्तेमाल कर सकती हैं, तो उन्हें भी यह समझना चाहिए कि इस तरह की टिप्पणियां सामने वाले को कितनी आहत कर सकती हैं।
अरिश्फा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अरिश्फा को क्यों मिली सजा?
वहीं, एक प्रोमो में देखने को मिला कि कुछ कंटेस्टेंट सो रहे होते हैं, तभी बिग बॉस कहते हैं कि असली गलती को माफ किया जा सकता है, लेकिन आज जो हुआ वो मजाक में की गई बेज्जती है। यहां बात है नियत की और फिर बिग बॉस कनिका, लव और स्काउट का नाम लेते हैं। इसके बाद वह अरिश्फा को सजा सुनाते हैं।