बिग बॉस के घर में होने वाले झगड़ों पर भी है नजर
उमर अब्दुल्ला ने यह भी बताया कि वह अखबारों और खबरों के जरिए 'बिग बॉस' के घर में होने वाली गतिविधियों की जानकारी लेते रहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अखबार में पढ़ता हूं। घर के अंदर भी वह कुछ झगड़ों में शामिल रहे हैं। मुझे लगता है कि कुछ दिन पहले सलमान ने भी एक महिला कंटेस्टेंट से कुछ बातें कहने पर उन्हें टोका था।'
जब उन्हें बताया गया कि शो का नतीजा दर्शकों के वोटों पर निर्भर करता है, तो उमर अब्दुल्ला ने एक बार फिर काजी को समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा, 'तो फिर मैं उन्हें वोट करूंगा।'
ये भी पढ़ें- बर्थडे पर मिली शाहरुख की झलक: रेनोवेशन के बीच मन्नत की बालकनी पर आए किंग, 61वें जन्मदिन पर उमड़ी फैंस की भीड़