फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Live: शुरू हुआ 20वां सीजन; सलमान ने घर में कराई 15 सेलेब्स की एंट्री; पहले एपिसोड की पूरी अपडेट

Sun, 06 Sep 2026 11:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Bigg Boss 20 Grand Premiere Live Updates: चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का सफर रविवार से शुरू हो चुका है। सलमान खान एक बार फिर बतौर होस्ट इस नए सीजन के प्रतिभागियों यानि घरवालों से एक-एक करके रूबरू करवा रहे हैं। यहां जानें शो की पल-पल की अपडेट।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:52 PM, 06-Sep-2026
बिग बॉस 20 - फोटो : @jiohotstar

बिग बॉस ने कहा- 'मुखौटा पहनकर मत खेलिए'

घर के अंदर प्रतिभागियों को नियम समझाए गए कि आप तब तक इस घर से बेघर नहीं होंगे, जब तक आपकी दोनों लाइफ्स नहीं चली जातीं। इस बार आपको मेरी बैकिंग है। इस बार किसी को भी छिपकर या डरकर खेलने की जरुरत नहीं है।
मुखौटा पहनकर अपनी रियलिटी छुपाने की जरूरत भी नहीं है। आप सभी खुलकर खेलिया। तथास-2।

बिग बॉस ने किया प्रतिभागियों से प्रैंक
बिग बॉस ने प्रतिभागियों से पूछा, 'बताइए आप किस एक सदस्य की एक लाइफ लेना चाहेंगे'?
इस पर सदस्यों ने कहा कि अभी तो नाम भी नहीं याद हुए सबको। इस पर बिग बॉस ने कहा कि मजाक था।

10:46 PM, 06-Sep-2026
माही विज - फोटो : @jiohotstar

शो में आखिरी सदस्य के रूप में माही विज पहुंचीं

बिग बॉस 20 के आखिरी सदस्य के रूप में अभिनेत्री माही विज ने एंट्री ली है। सलमान खान ने उनसे पूछा, 'आप हमेशा मना करती हैं, इस बार ऐसा क्या हुआ कि आप आईं'। इस पर माही ने कहा, 'मुझे लगता है कि हर चीज का वक्त होता है। डेढ़ महीने पहले भी मैंने मना कर दिया था। मगर, मुझे लगा कि जाना चाहिए। फिर बच्चों ने भी बोला कि आपको जाना चाहिए तो मैंने सोचा कि अब जाना चाहिए'।

माही ने कहा, 'मैं बहुत स्ट्रॉन्ग हूं। मैं बस अपने बच्चों को लेकर इमोशनल होती हूं। शो में मुझे नहीं लगता कि मैं इमोशनल होऊंगी'।
माही ने यह भी कहा कि मुझे गुस्सा आता है, वह कंट्रोल करना मुश्किल होगा।

10:38 PM, 06-Sep-2026
मनोज तिवारी-सलमान खान-रीति - फोटो : वीडियो ग्रैब

बेटी रीति को छोड़ने 'बिग बॉस 20' के मंच तक पहुंचे मनोज तिवारी 

'बिग बॉस 20' के स्टेज पर मनोज तिवारी भी पहुंचे हैं। उन्हें देखकर सलमान खान चौंके तो एक्टर ने कहा कि मैं शो में नहीं आया हूं, अपनी बेटी को बिग बॉस के दरवाजे छोड़ने आया हूं।
इस पर सलमान ने कहा कि आप देश की ड्यूटी छोड़कर बाप की ड्यूटी निभाने आए हैं। बता दें कि मनोज तिवारी सांसद हैं। सलमान ने दर्शकों से कहा कि ये मनोज तिवारी की बेटी रीति हैं। हम इन्हें रीतिया बुलाएंगे। इस पर मनोज तिवारी ने कहा कि हम घर पर उन्हें यही बुलाते हैं।  सलमान खान ने रीति को सलाह भी दी कि घर पर जाकर कभी अंडे के ऊपर फाइट मत करना। इस पर रीति ने कहा कि मैं अंडे खाती ही नहीं। सलमान ने आगे कहा कि घर पर जाकर आपा खो देना और खूब गाली-गलौज करना। कोई अच्छा सज्जन लड़का मिले तो..., इससे अच्छी सलाह क्या हो सकती है। बता दें कि रीति कंपोजर हैं। रीति ने मंच पर गाना भी गाकर सुनाया।

विज्ञापन
10:26 PM, 06-Sep-2026
गुल्लू, अमन और उदिति सिंह ने ली एंट्री - फोटो : @jiohotstar

गुल्लू, अमन गांधी और उदिति सिंह पहुंचे

बिग बॉस 20 के स्टेज पर अब गुल्लू, अमन और उदिति सिंह आ चुके हैं।

10:23 PM, 06-Sep-2026
अरिश्फा खान - फोटो : @jiohotstar

अरिश्फा खान बिग बॉस 20 में पहुंचीं

अभिनेत्री अरिश्फा भी पहुंचीं रियलिटी शो में। इस दौरान सलमान खान ने जिक्र किया कि इंस्टाग्राम पर आपके काफी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अरिश्फा ने जब संख्या बताई तो सलमान बोले इतने तो मेरे भी फॉलोअर्स नहीं है।
साथ ही अरिश्फा ने कहा कि उनकी दस पालतू बिल्लियों के इंस्टाग्राम पेज पर भी काफी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके बाद तन्मय और हर्ष ने भी अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या के बारे में बताया।

सलमान ने कहा, 'मतलब यहां सबका अच्छा चल रहा है। इस सीजन के बाद आप लोग मुझे भी सिखाना'।

विज्ञापन
10:16 PM, 06-Sep-2026
तन्मय भी पहुंचे बिग बॉस 20 - फोटो : वीडियो ग्रैब

सदस्य नंबर 10 के रूप में तन्मय पहुंचे

स्काउट के नाम से मशहूर तन्मय सिंह भी शो में पहुंच चुके हैं। उन्होंने शो के मंच पर बताया कि उनका यह नाम कैसे पड़ा? एक टॉय गन की वजह से उनका यह नाम दोस्तों ने रखा।

10:13 PM, 06-Sep-2026
हर्ष विजय माशरे - फोटो : वीडियो ग्रैब

हर्ष विजय माशरे की शो में एंट्री

रैपर हर्ष विजय माशरे भी बिग बॉस 20 में पहुंचे हैं। सलमान ने पूछा कि आप कहां से हैं? इस पर हर्ष ने बताया कि वे पुणे के यरवडा से हैं। इस पर सलमान ने कहा कि भाई डरा मत। दोनों के बीच काफी मजेदार बातचीत हुई।

10:01 PM, 06-Sep-2026
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : वीडियो ग्रैब

प्रियंका चोपड़ा ने भेजा खास संदेश

अभिनेत्री प्रिंयका ने मैरी कॉम के लिए खास संदेश भेजा। बता दें कि प्रियंका, मैरीकॉम की बायोपिक में उनका किरदार निभा चुकी हैं। प्रियंका ने मैरी कॉम को शुभकामनाएं दीं।
साथ ही बाकी प्रतिभागियों को चेतावनी दी कि घर में अगर बने रहना है तो लंबी रेस के लिए तैयार हो जाइए।
  • घर के अंदर एंट्री से पहले मैरी कॉम ने मुक्केबाजी करके दिखाई।
  • सलमान ने उसने पूछा कि घर के अंदर अगर कोई सारी ड्यूटीज आपके ऊपर डाल दे और कुछ न करे तो आप क्या करेंगी?
  • इस पर मैरी कॉम ने कहा, 'अंदर तो मैं अकेले नहीं हूं। मिलकर करना है। कोई नहीं मानेगा तो नॉकआउट'। 

09:59 PM, 06-Sep-2026
मैरी कॉम पहुंचीं बिग बॉस 20 - फोटो : वीडियो ग्रैब

बिग बॉस के रिंग में मैरी कॉम की एंट्री

मैरी कॉम भी बिग बॉस 20 के घर पहुंची हैं। मैरी कॉम अपने बेटों के साथ मंच पर पहुंचीं। उन्होंने सलमान के सामने दिल दीवना बिन सजना के गाकर सुनाया।
मैरी कॉम ने सलमान खान से एक पुरानी मुलाकात का किस्सा साझा किया। उन्होंने यह भी बताया कि मैंने आपकी फिल्म 'मैंने प्यार किया' फिल्म देखी। उन्होंने इस फिल्म का गाना गाकर सुनाया।

09:54 PM, 06-Sep-2026
रिया अहीर-लव गिल - फोटो : @jiohotstar

रिया अहीर और लव गिल भी पहुंचीं

बिग बॉस 20 में रिया अहीर और लव गिल साथ में पहुंची हैं। सलमान के सामने ही एक-दूसरे से बहस करने लगीं। दोनों के बीच इस बहस को सलमान ने भी खूब एंजॉय किया।
रिया अहीर घर की सदस्य नहीं बन पाई हैं। उनको फैंस वोटिंग में हराकर पंजाबी अभिनेत्री लव गिल इस शो का हिस्सा बनीं।

09:50 PM, 06-Sep-2026
- फोटो : वीडियो ग्रैब

अम्रपाली ने ऑस्ट्रियन एक्टर रोहेद खान को भोजपुरी सिखाई।

बिग बॉस 20 के स्टेज पर अम्रपाली दुबे ने ऑस्ट्रियन एक्टर रोहेद खान को भोजपुरी सिखाई।

09:47 PM, 06-Sep-2026
निरहुआ भी पहुंचे - फोटो : वीडियो ग्रैब

दिनेश लाल यादव निरहुआ भी पहुंचे मंच पर

आम्रपाली के साथ बिग बॉस में निरहुआ भी पहुंचे। दिनेश लाल निरहुआ ने सलमान खान के पैर छुए। वे रिक्शे पर आए और दो चक्कर लगाए। इस पर सलमान ने चुटकी ली कि आपने सिर्फ दो फेरे लिए, मुझे लगा सात फेरे लेकर जाओगे।
निरहुआ ने कहा कि मैं इस रिक्शे पर मोनालिसा को लेकर आया था और वो डबल होकर निकलीं, मतलब शादी कर ली। कहीं ये (आम्रपाली) भी डबल होकर न जाएं।
इस पर सलमान ने कहा, 'ये सिंगल ही जाएंगी'।

09:42 PM, 06-Sep-2026

शो की पांचवीं सदस्य बनीं आम्रपाली दुबे

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने घर में पांचवीं सदस्य के रूप में एंट्री ली है। उन्होंने मंच पर डांस किया। आम्रपाली ने कहा कि मैं यहां आम्रपाली का 2.0 वर्जन दिखाने आई हूं।
इस पर सलमान ने कहा कि आपकी इंडस्ट्री से रवि किशन, मोनालिसा, निरहुआ और खेसारी समेत कई बड़े-बड़े सितारे आ चुके हैं। 

09:36 PM, 06-Sep-2026
सलमान खान-ईशा - फोटो : वीडियो ग्रैब

शो में चौथी सदस्य बनीं ईशा

उन्होंने अपनी यात्रा के बारे में बताया और इस दौरान उनकी आंखों में आंसू छलक आए।
इस पर सलमान ने उनसे कहा, 'सबके ब्रेक अप होते हैं। तुम किसके सामने खड़ी हो'? सलमान ने अपनी तरफ इशारा किया।
सलमान खान ने ईशा से आगे कहा, 'हमारे पर्सनल मसले पर्सनल ही रहने चाहिए। किसी को जानने की जरूरत नहीं है। मूव ऑन ईशा, क्योंकि अगली पार्टी मूव ऑन कर चुकी है। आप भी वर्तमान पर फोकस करो।'

09:30 PM, 06-Sep-2026

तीसरे सदस्य बने काजी तौकीर

शो में सदस्य नंबर तीन के रूप में सलमान खान ने काजी अहमद तौकीर का स्वागत किया। उन्होंने सलमान खान के सामने 'अफगान जलेबी' गाना सुनाया।

09:22 PM, 06-Sep-2026
आसिफ खान-सलमान खान - फोटो : @jiohotstar

बिग बॉस के दूसरे सदस्य बने आसिफ खान 

पंचायत से लेकर कई ओटीटी सीरीज में नजर आ चुके एक्टर आसिफ खान भी इस बार बिग बॉस के घर में रंग जमाएंगे।
  • शो में आसिफ ने अपनी जर्नी साझा की और साथ ही सलमान से जुड़ा किस्सा भी साझा किया।
  • फिर सलमान के साथ ढिंका-चिका पर डांस किया
  • मां से बोलते हुए भावुक हुए कि सलमान और मैं आज एक साथ खड़े हैं।
  • सलमान ने आसिफ से पूछा, आपकी अम्मी मुझसे तो छोटी होंगी, लेकिन फिर भी मैं सम्मान देते हुए अम्मी बुलाऊंगा और पूछूंगा कि आपके साहबजादे शो में गजब ढाएंगे।

09:20 PM, 06-Sep-2026
कनिका - फोटो : @jiohotstar

कनिका को मिला क्या वरदान?

बिग बॉस के घर पहुंचकर कनिका को वरदान मिला है। बिग बॉस ने कनिका को समझाया कि आपको जो भी सबसे ज्यादा नापसंद आता है, उससे कुछ छीन लिया जाएगा। उम्मीद है आप खुद को मिला यह वरदान अच्छी तरह इस्तेमाल करेंगी। इस पर कनिका ने सहमति जताई।

09:12 PM, 06-Sep-2026
कनिका मान - फोटो : @jiohotstar

पहली सदस्य के रूप में कनिका का स्वागत

सलमान खान ने शो की पहली प्रतिभागी के रूप में कनिका मान का स्वागत किया है। कनिका से बात करते हुए सलमान ने कहा, 'मेरी मम्मी आपकी बहुत बड़ी फैन हैं। मेरी मां ने एक बात बताई कि नागिन में आप ड्रैगन फ्लाई बनी थीं। इस पर कनिका ने कहा कि ड्रैगन बनी थी। इसके बाद सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मम्मी आप कौन सा शो देखते हो'?
  • सलमान खान ने बिग बॉस के 20 साल पूरे होने की मुबारकबाद दी। बिग बॉस ने भी सलमान को फिल्मी करियर में 38 साल पूरे होने पर बधाई दी।
  • घर के अंदर पहुंचते ही कनिका मंत्रमुग्ध रह गईं।
  • इस बार घर का डिजाइन तो काफी खास है ही, साथ ही मूविंग भी है। कनिका चौंक गईं कि यह घर घूम रहा है।

09:08 PM, 06-Sep-2026
सलमान खान - फोटो : @jiohotstar

सलमान खान के धमाकेदार डांस से शुरू हुआ शो

सलमान खान ने अपने चर्चित गानों पर डांस करके शो की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की।

09:06 PM, 06-Sep-2026
सलमान खान - फोटो : @jiohotstar

सलमान ने शतरंज के जरिए समझाया बिग बॉस का खेल

बिग बॉस 20 शुरू हो गया है। सलमान ने कहा कि इस बार कोई घर से बाहर नहीं होगा क्योंकि सबके पास है वरदान तथास-टू।

08:39 PM, 06-Sep-2026

दो दशक से जारी है सफर

बिग बॉस के सफर को इस साल 20 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस रियलिटी शो की शुरुआत नवंबर 2006 में हुई थी। पहला सीजन अरशद वारसी ने होस्ट किया था। वहीं, राहुल रॉय विनर बने थे।
बता दें कि 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर एक साथ छह अलग-अलग भाषाओं में होगा। 'बिग बॉस' फ्रैंचाइजी के 20 साल पूरे होने के मौके पर यह भारतीय रियलिटी टीवी इतिहास में पहली बार हो रहा है। 
 

06:41 PM, 06-Sep-2026

रिया अहीर भी पहुंचीं बिग बॉस 20 के मंच पर

एक और वीडियो सामने आया है। इसमें रिया अहीर मंच पर सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि रिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल हैं। नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस वैन रोकने के बाद वे काफी चर्चा में आईं। सामने आए वीडियो में रिया और लव गिल के बीच बहस हो रही है।
 

06:38 PM, 06-Sep-2026

मैरी कॉम की हुई 'बिग बॉस 20' में एंट्री?

रियलिटी शो बिग बॉस के 20वें सीजन में भारत की मशहूर बॉक्सर और ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम भी नजर आने वाली हैं। वे छह बार की वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुकी हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान उनका परिचय देते दिख रहे हैं। हालांकि, नाम और चेहरा अभी रिवील नहीं किया है।
 

05:08 PM, 06-Sep-2026

कई चर्चित चेहरों की शो में हिस्सा लेने की चर्चा

'बिग बॉस 20' में आम्रपाली दुबे, अमन गांधी, मैरी कॉम, अरिश्फा खान और ईसा रेखी समेत कई चर्चित चेहरों के शामिल होने की चर्चा है।
 

05:06 PM, 06-Sep-2026

माही विज लेंगी शो में हिस्सा?

जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी किया गया है। इसमें शो की एक प्रतिभागी नजर आ रही हैं, हालांकि फेस रिवील नहीं किया गया है। कमेंट बॉक्स में फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये माही विज हैं। 
 

05:02 PM, 06-Sep-2026
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstar

सलमान खान स्वैग से करेंगे प्रतिभागियों का स्वागत

बतौर होस्ट 'बिग बॉस 20' शो की कमान संभालने वाले दबंग खान सलमान पहले ही अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वे राउंड हैट पहने ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

04:34 PM, 06-Sep-2026

कब और कहां देखें शो?

इस रियलिटी शो का प्रीमियर आज रविवार से कलर्स पर होगा। इसके अलावा इसे दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।
टेलीविजन पर यह शो हर रात साढ़े दस बजे से प्रसारित होगा। वहीं, ओटीटी पर यह हर दिन रात नौ बजे स्ट्रीम होगा।

04:28 PM, 06-Sep-2026

Bigg Boss 20 Live: शुरू हुआ 20वां सीजन; सलमान ने घर में कराई 15 सेलेब्स की एंट्री; पहले एपिसोड की पूरी अपडेट

दर्शकों के बीच रियलिटी शो 'बिग बॉस' की खूब लोकप्रियता रही है। अब तक इसके 19 सीजन आ चुके हैं। वहीं, 20वां सीजन आज 06 सितंबर से शुरू हो रहा है। कुछ नए नियमों और नई थीम के साथ शो का सफर बस कुछ देर में शुरू होगा। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें